पाकिस्तान में अपने अब्बा के पास जाएं…’, नितेश राणे का विवादित बयान, जानें BJP मंत्री ने क्यों कहा ऐसा?
प्रकाशित: 18-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
BJP के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे के बयान ने सनसनी फैला दी है। ठाणे के मीराभयंदर शहर के एक चौक को टीपू सुलतान का नाम देने पर विवाद चल रहा है और विवाद में अब BJP मंत्री नितेश राणे भी कूद गए हैं। उन्होंने ठाणे में एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया।
नितेश राणे ने कहा है कि मीरा भयंदर शहर भारत में है और इस हिंदुराष्ट्र में टीपू सुल्तान जैसे हिंदू द्रोही के नाम के चौक की चाहत रखने वाले अपने अब्बू के पास पाकिस्तान चले जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश प्रगति कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के नेता यहां आकर अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं और भारत की प्रगति को सराहते हैं।
सकपाल, AIMIM और महापौर पर भी कसा तंज
बता दें कि ऐसे ही एक मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल को माफी मांगनी पड़ी थी, लेकिन नितेश राणे ने उन पर भी तंज कसते हुए कहा कि आज अगर टीपू सुल्तान जिंदा होता तो सकपाल के साथ भी वही करता, जो हमारे साथ करता। क्योंकि वह हिंदुओं का विरोधी था। उसका बस चलता तो वह धरती से हिंदुओं का नामोनिशां ही खत्म कर देता।
नितेश राणे ने AIMIM पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय ‘जय भीम’ और ‘जय मीम’ का नारा देते हैं और चुनाव के बाद यह लोग सिर्फ ‘जय मीम’ पर आ जाते हैं, पता नहीं ‘जय भीम’ कहां चला जाता है. उन्होंने मालेगांव नगरपालिका के उप-महापौर को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि उप-महापौर जैसे ‘जिहादी’ मानसिकता वाले हिंदू राष्ट्र में नहीं चाहिए। नितेश ने टीपू को हिंदुओं का कातिल भी बताया
नितेश राणे ने कहा कि उप-महापौर में हिम्मत है तो वह नगरपालिका के ऑफिस में टीपू सुल्तान की तस्वीर दीवार पर लगा कर दिखाएं। फिर देखते हैं कि वे कब तक उप-महापौर रहते हैं और कब तक वो दीवार रहती है? छत्रपति शिवाजी की जमीन पर बाबा साहेब आंबेडकर की ही फोटो लगेगी, टीपू सुल्तान जैसे लोगों की नहीं, क्योंकि वह देश के हिंदुओं का कातिल है।
नितेश राणे ने कहा कि टीपू सुल्तान ने करीब 10000 हिंदुओं को मारा था। धर्म परिवर्तन भी कराया और हिंदू मंदिर भी तोड़े थे। ओवैसी उसी टीपू सुल्तान का गुणगान करते रहते हैं। ओवैसी को टीपू का सच पता नहीं है। उसके असली चेहरे के बारे में पता नहीं है। टीपू ने काफिरों को मारने के लिए खास तलवार भी बनाई थी। उसके जितना खूंखार आज तक कोई नहीं हुआ।