वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बंगाल में अर्ध-धर्मांतरण के लिए हिंदू मजबूर! तिलक लगा नहीं सकते, रखनी पड़ रही है लंबी दाढ़ी

प्रकाशित: 16-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बंगाल में अर्ध-धर्मांतरण के लिए हिंदू मजबूर! तिलक लगा नहीं सकते, रखनी पड़ रही है लंबी दाढ़ी
अर्ध-धर्मांतरण बंगाल का वो डरावना चेहरा है, जो सिर्फ वहां के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है. अब तक आपने धर्मांतरण का नाम सुना होगा. आप जब बंगाल के उन हिंदुओं के चेहरे आप देखेंगे. उनके लिबास पर गौर करेंगे. उनके अंदर के मजहबी डर को जब आप महसूस करेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये अर्ध-धर्मांतरण होता क्या है?
हुगली में खुलकर चल रहा अर्ध-धर्मांतरण
हमारा हैशटैग है #ArdhDharmantaran..इसके जरिए आप ZEE NEWS के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विचार साझा कर सकते हैं. ये अर्ध-धर्मांतरण पश्चिम बंगाल के हुगली में हो रहा है. संविधान के अनुच्छेद 25 में उल्लेख है कि 'सभी व्यक्तियों को अंतरआत्मा की स्वतंत्रता तथा धर्म को स्वतंत्र रूप से मानने, आचरण करने और प्रचार करने का समान अधिकार है.'
हुगली में जो हो रहा है, वो ना सिर्फ संविधान की मूल भावनाओं के खिलाफ है बल्कि समाज को बांटने वाला भी है. आजादी के 78 साल बाद आज लोगों को सर्वाइवल के लिए अपनी धार्मिक पहचान छिपानी पड़ रही है. उन्हें एक ख़ास तरह की वेशभूषा में रहना पड़ रहा है ताकि जीवित रहें और अपना कारोबार कर सकें. आज हम आपको ऐसे लोगों का दर्द बताएंगे, जिनका कहना है कि जान बचाने के लिए मजबूरी में दाढ़ी बढ़ा ली है. जी हां, ठीक वैसे ही जैसे अफ़ग़ानिस्तान के तालिबानी शासन में जान बचाने के लिए लोगों को दाढ़ी बढ़ानी पड़ती है. सोचिए, ये कितना पीड़ादायक होगा?
बंगाल सदियों से शक्ति उपासना, भक्ति आंदोलन और संत परंपरा की भूमि रहा है, जहां हिंदू धार्मिक संस्कृति की गहरी जड़ें हैं. रामकृष्ण परमहंस ने कहा था कि 'बंगाल की धरती भक्ति और साधना से पवित्र है, जहां ईश्वर को अनेक रूपों में अनुभव किया जाता है'.
बंगाल में कट्टरपंथियों के खौफ में हिंदू
उस बंगाल की धरती पर आज कुछ लोग कट्टरपंथियों के खौफ का अनुभव कर रहे हैं. ये डर इतना बड़ा है कि उन्हें अपनी पहचान छिपानी पड़ रही है. लोगों का दावा है कि उन्हें मजबूरी में ऐसी दाढ़ी रखनी पड़ रही है. जिससे वो मुसलमानों की तरह दिखें. लेकिन ये लोग हिंदू हैं. इस इलाके में ऐसे कई लोग हैं. उन्होंने जी न्यूज के कैमरे पर दावा किया कि जीविका चलाने के लिए उन्हें ऐसी दाढ़ी रखनी पड़ रही है. हम आपको बताते हैं कि क्यों हुगली के ये लोग ऐसी वेशभूषा में रह रहे हैं.
पड़ताल में हुगली के लोगों ने बताया कि वे हिंदू हैं, लेकिन ये बात आसपड़ोस के गांव के लोगों को नहीं बता सकते. वे अपनी धार्मिक आस्था के साथ भी रह नहीं सकते. ये किसी को दिखा नहीं सकते कि इनकी पहचान हिंदुत्व की है. ये अदृश्य धार्मिक अतिक्रमण है. इसलिए हम इसे अर्ध धर्मांतरण कह रहे हैं.
इसमें किसी को ऊपर धर्म बदलने का सीधा दबाव तो नहीं है.लेकिन उन्हें इस तरह मजबूर कर दिया जा रहा है कि कोई अपनी धार्मिक पहचान बता नहीं सके. ये कोई एक-दो लोग नहीं हैं बल्कि नदी के किनारे एक छोटी बस्ती है. जहां लोगों में ये डर है.
मुस्लिम की तरह वेशभूषा बनाकर रहने को मजबूर
गांव सौरदीप चक्रवर्ती नगर. शहर कोन नगर. जिला हुगली. पश्चिम बंगाल. यही पता है कि उन लोगों का जो कथित तौर पर अर्धधर्मांतरण के शिकार हैं. इस गांव में करीब 40-50 घर है. यहां के लोग नदी के किनारे रहते हैं. मछली पकड़ते हैं और फिर आसपास के गांव में जाकर उसे बेचते हैं. यही इनके सर्वाइवल का साधन है. जहां ये लोग मछली बेचने के लिए जाते हैं. वे सारे गांव मुस्लिम बहुल हैं. इनका कहना है कि हिंदू पहचान के साथ जाने पर कोई मछली नहीं खरीदेगा. ऊपर से पिटाई होने की आशंका रहती है. यही मजबूरी है कि ये लोग मुस्लिम की तरह वेशभूषा बनाकर घूमते हैं.
ये पूरा इलाके उत्तर पाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आता है. 2011 की जनगणना के मुताबिक हुगली जिले में करीब 16 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. लेकिन जहां ये लोग रहते है या जीविकोपार्जन के लिए अपनी मछली बेचते हैं..वहां मुस्लिम आबादी अधिक है और सत्ताधारी पार्टी के समर्थक भी हैं. यही कारण है ये कि लोग डरे हुए हैं.
वो हिंदू हैं लेकिन डरकर, मजबूर होकर मुसलमानों जैसा हुलिया बनाकर रहे हैं. ये क्या है, यही अर्ध-धर्मांतरण है.
धर्मांतरण रैकेट के असली आका कौन?
सरदार वल्लभभाई पटेल ने कहा था कि 'राष्ट्र की एकता तभी सुरक्षित रहती है जब सभी अपने-अपने धर्म का पालन करें, बिना किसी पर दबाव डाले.' लेकिन हुगली में अतिवादियों के दबाव में जिस तरह कुछ लोग जी रहे हैं. वो पूरी व्यवस्था पर सवाल है.
सवाल है कि बंगाल में ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं है कि बिना किसी दवाब के लोग अपने धर्म का पालन कर सकें? क्या जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं को वहां के मुसलमानों के हिसाब से रहना पड़ रहा है. उसी तरह अब बंगाल में भी रहना पड़ेगा? देश में छोटी सी घटना को आधार बनाकर कोलकाता में धरना प्रदर्शन आंदोलन करने वाले एक्टिविस्ट अर्ध धर्मांतरण वाले नेटवर्क के खिलाफ क्यों चुप्पी साधे हुए हैं?
अर्ध धर्मांतरण के इस नेटवर्क का राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षक कौन है? अगर इस तरह व्यवस्था सोई रही तो क्या संभव नहीं है कि जो आज हुगली के एक इलाके में हो रहा है. वो धीरे-धीरे समूचे बंगाल में होने लगे? आने वाले समय में देश में होने लगे?
इलाके में चलती है समुदाय विशेष के लोगों की हुकूमत
सवाल सिर्फ दाढ़ी रखने भर का नहीं है. आज हुलिया बदलने की बात हो रही है, और आगे चलकर बात सीधे धर्म बदलने तक पहुंच सकती है. आज लोगों को वेशभूषा बदलनी पड़ रही है, कल उन्हें अपना नाम और पहचान बदलनी पड़ सकती है. आज लोगों को दाढ़ी रखनी पड़ रही है, तो कल उन्हें मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया जा सकता है. इसलिए यह सवाल धार्मिक आज़ादी का है.
धार्मिक आजादी को लेकर सवाल उस पश्चिम बंगाल में है जिसके बारे में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 'यह भूमि संतों और आध्यात्मिक जागरण की भूमि है, जहां से मानवता को नई दिशा मिली है.'
ये बहुत ही गंभीर विषय है. क्योंकि ऐसा लग रहा है जैसे 'सौरदीप चक्रवर्ती नगर' के आसपास एक अलग तरह की व्यवस्था चल रही है. जैसे फिल्मों में देखते हैं कि एक विशेष इलाके में विशेष लोगों की हुकूमत चलती है और सिस्टम का उसे मौन समर्थन रहता है. उसी तरह हुगली में कोननगर के आसपास दिख रहा है.
बंगाल में हिंदू पॉपुलेशन ग्रोथ में 11 प्रतिशत गिरावट
ये भी एक तरह के धार्मिक उन्माद का ही प्रसार है. लेकिन ये किसी प्रोग्रेसिव सोच से संक्रमित वैचारिक पाखंडियों को नहीं दिख रहा है. हुगली के शुभांकर, शुभम और राजा जैसे युवाओं की पीड़ा किसी को नहीं दिखती. उनकी बात कोई नहीं करता. हो सकता है कि कल से जी न्यूज़ के खिलाफ पाखंडियों का छद्म बौद्धिक विमर्श भी शुरू हो जाए? कुछ बौद्धिक बेइमान सोशल मीडिया पर ने नैरेटव चलाने लगे कि अर्ध धर्मांतरण के शिकार शुभांकर, शुभम और राजा जैसे लोग झूठ बोल रहे हैं. वे ये भी साबित करने में लग जाएं कि ये लड़के किसी पार्टी विशेष से जुड़े हुए हैं. क्योंकि जहां के लोगों पर अर्ध धर्मांतरण का आरोप है, वे ऐसा ही कहने लगे हैं.
हम बताना चाहेंगे कि पश्चिम बंगाल में हिंदू पॉपुलेशन ग्रोथ 21 प्रतिशत से 10 प्रतिशत पर आ चुकी है. मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे बॉर्डर के जिले पहले ही मुस्लिम बहुल हो चुके हैं. अब हुगली जैसे इलाकों में अर्ध धर्मांतरण का खेल चल रहा है. क्या ये सिर्फ संयोग है? जिस हुगली में सिर्फ 16 प्रतिशत मुसलमान हैं. उनका प्रभाव कुछ इलाकों में ही सीमित है. वहां अगर ऐसी स्थिति है तो फिर उन जिलों में क्या होगा, जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैं? जहां से आवाज उठ रही है कि एक बाबरी मस्जिद नहीं बल्कि हजार बाबरी मस्जिद बनाएंगे.
बौद्धिक पाखंडियों को नहीं दिख रही हिंदुओं की पीड़ा
एक तरह मीर बाकी बनने की होड़ मची है, दूसरी तरफ कोलकाता से सिर्फ 46 किलोमीटर दूर अर्ध धर्मांतरण का खुला नेटवर्क चल रहा है. इन धार्मिक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पूरी व्यवस्था खामोश है. देशभर के बौद्धिक पाखंडियों को इनकी पीड़ा नहीं दिख रही है. उन्हें पीड़ा प्रकट हो रही है उनलोगों के लिए जो पूर्ण धर्मांतरण के काम में लगे हुए हैं. जो पूर्ण धर्मांतरण कराने वालों की ढाल बनकर सोशल मीडिया पर तलवार चला रहे हैं.
ब्रिटिश लेखक पत्रकार और आलोचक रहे जॉर्ज ऑरवेल ने कहा था कि 'सच को झूठ और झूठ को सच बताना, सत्य के साथ सबसे बड़ी बेईमानी है'. और देश के कुछ प्रोग्रेसिव पाखंडी ये बेइमानी खुल्लमखुल्ला कर रहे हैं.