वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नहीं बल्कि सबसे बेहतरीन काम करने वाले प्रधानमंत्री: फडणवीस

प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उनकी तारीफ की और कहा कि मोदी सिर्फ सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नहीं बल्कि दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाने वाले सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं।
फडणवीस ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की तस्वीर बदल दी है और हर क्षेत्र में बदलाव लाए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने देश के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि का महत्व सिर्फ उनके कार्यकाल की अवधि में नहीं बल्कि उस दौरान लाए गए बदलावों में है। फडणवीस ने कहा, wयह इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि उन्होंने (मोदी ने) इतने लंबे समय तक सेवा की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने देश की तस्वीर बदली है और दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है।wउन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक ग"बंधन (राजग) 22 राज्यों में सत्ता में है और देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी इसी ग"बंधन द्वारा शासित राज्यों में रहती है।फडणवीस ने दावा किया कि मोदी की लोकप्रियता दुनिया भर में बेजोड़ है और कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां लगातार उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता मानती रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और 80 करोड़ नागरिकों को खाद्य सुरक्षा दी है।उन्होंने पीएम-किसान, आयुष्मान भारत, जन धन योजना, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी कार्यक्रम जैसी कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। फडणवीस ने कहा कि अच्छा शासन व कुशल प्रशासन मोदी के कार्यकाल की बड़ी ताकत रही है और बताया कि अलग-अलग योजनाओं के जरिए नागरिकों के बैंक खातों में सीधे 51 लाख करोड़ रुपये अंतरित किए गए हैं।उन्होंने अर्थव्यवस्था के बारे में कहा, wवैश्विक मंदी को लेकर कुछ लोगों की चिंताओं के बावजूद भारत दुनिया की wचौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थौ बन गया है और सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा, wलोग मंदी की बातें करते रहे लेकिन इस साल भारत की विकास दर दुनिया में सबसे ज्यादा है।
आज भी भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।w
उन्होंने यह भी कहा कि देश तेजी से पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।
फडणवीस ने कहा कि मोदी की विरासत को न केवल उनके लंबे कार्यकाल से बल्कि उनके कार्यकाल के दौरान लाए गए बदलावों के पैमाने से भी आंका जाता है।
उन्होंने कहा, wजैसा कि मैंने कहा, यह केवल सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने की बात नहीं है। न केवल सबसे लंबे समय तक बल्कि सबसे बेहतरीन तरीके से सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर भी। उन्होंने देश में चौमुखी बदलाव किया है।w
बुधवार को मोदी अपने लगातार तीसरे कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए।
उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।