वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भारत ने एससीओ के साथ स्थाई साझेदारी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की

प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
भारत ने एससीओ के साथ स्थाई साझेदारी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की
दुशांबे, (ताजिकिस्तान), (एजेंसी)। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के साथ भारत की स्थायी साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।
ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित मध्य एशिया - एससीओ का केंद्र: शांति और संयुक्त विकास का क्षेत्र विषय पर एससीओ सम्मेलन में बोलते हुए मंत्री ने एससीओ में भारत की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। इनमें युवा सहभागिता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करना और सभ्यतागत संबंध शामिल हैं। भारत अगले महीने कोलकाता में पहले एससीओ सभ्यता संवाद मंच की मेजबानी करने जा रहा है।