पंजाब: उत्पीड़न, सुसाइड...सीएम भगवंत मान ने लिया मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा
प्रकाशित: 21-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। यह सारा मामला अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा लगाए गए भुल्लर पर आरोप का है, जिसके बाद उन्होंने सुसाइड कर ली। आरोप लगाने वाले अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा ने भुल्लर पर आरोपों की वीडियो बनाने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।
सीएम मान ने विवादित वीडियो के बाद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। साथ ही मुख्य सचिव को मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने रंधावा के वीडियो को जारी कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।