अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू होंगे विवाह और अन्य मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
प्रकाशित: 04-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हिंदू धर्म में खरमास का महीना मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना गया है। यही वजह है कि पूरे खरमास विवाह और अन्य शुभ काम नहीं किए जाते हैं। आपको बता दें कि खरमास पूरे साल में दो बार लगता है। जब सूर्य धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास शुरू होता है। खरमास पूरे एक महीने तक रहता है। इस दौरान विवाह के अलावा गृह प्रवेश, नामकरण, सगाई और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इसके अलावा खरमास के दौरान नए व्यापार की शुरुआत और संपत्ति की खरीददारी करने की भी मनाही होती है। तो आइए जानते हैं कि अप्रैल में खरमास कब समाप्त होगा और मांगलिक कार्य किस दिन से आरंभ होगा।
अप्रैल 2026 में इस दिन खत्म हो रहा है खरमास
14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएगा। इसी दिन सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल से शादी-विवाह, मुडंन, नामकरण, नए कार्य जैसे शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाएगा।
खरमास में मांगलिक कार्य क्यों नहीं किया जाता है?
सूर्य जब मीन या धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उनका तेज कम हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए सूर्य का तेज होना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं और वे पिता पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके तेज का कम होना मांगलिक करने के लिए उत्तम नहीं माना गया है। खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करने से उसका शुभ परिणाम नहीं मिलता है।
अप्रैल 2026 शुभ मुहूर्त
विवाह- अप्रैल में विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए 8 शुभ मुहूर्त रहेंगे।
• अप्रैल विवाह मुहूर्त तिथियां- 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 अप्रैल 2026
गृह प्रवेश- अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए 1 ही मुहूर्त उपलब्ध हैं।
• अप्रैल गृह प्रवेश मुहूर्त तिथि- 21 अप्रैल 2026