वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कौए के ये संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें शुभ-अशुभ शकुन जो पहले ही दे देते हैं भविष्य का इशारा

प्रकाशित: 17-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कौए के ये संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें शुभ-अशुभ शकुन जो पहले ही दे देते हैं भविष्य का इशारा
हिंदू धर्म और लोक मान्यताओं में कौए को विशेष महत्व दिया गया है। इसे पितरों का प्रतीक, शनि देव से जुड़ा और यमराज का दूत भी माना जाता है। घर की छत, बालकनी या पेड़ पर कौए का दिखाई देना केवल एक सामान्य घटना नहीं मानी जाती, बल्कि इसके पीछे कई शुभ और अशुभ संकेत छिपे होते हैं। मान्यता है कि कौए के व्यवहार से भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत पहले ही मिल जाता है, चाहे वह खुशी हो या किसी परेशानी की चेतावनी। जानें शुभ-अशुभ शकुन जो पहले ही कर देते हैं भविष्य का इशारा।
धन प्राप्ति का शुभ संकेत
अगर कौआ पानी से भरे बर्तन में स्नान करता या खेलता हुआ दिखाई दे, तो इसे अचानक धन लाभ का संकेत माना जाता है। यह संकेत बताता है कि व्यक्ति के जीवन में आर्थिक लाभ के नए अवसर आने वाले हैं।
शुभ समाचार का इशारा
सुबह के समय अगर कौआ बालकनी या छत पर आकर बोले, तो इसे शुभ समाचार मिलने का संकेत माना जाता है। इसी तरह यदि वह जमीन को चोंच से खोदता हुआ दिखे, तो यह भी धन लाभ और अच्छे समय की शुरुआत का प्रतीक होता है।
पितरों की कृपा का संकेत
यदि कौए बार-बार छत या बालकनी में आकर पानी पीते हैं या भोजन ग्रहण करते हैं, तो इसे पितरों की कृपा माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे घरों में सुख-समृद्धि बनी रहती है और किसी चीज की कमी नहीं होती।
रोजगार और सफलता का संकेत
अगर नौकरी या काम की तलाश में जाते समय कौआ किसी कचरे के ढेर पर भोजन करता दिखाई दे, तो इसे नौकरी और रोजगार में सफलता का शुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि जल्द ही रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
अशुभ संकेत और चेतावनी
यदि कौआ किसी के सिर पर चोंच मार दे, तो इसे अनहोनी का संकेत माना जाता है। घर की छत पर मरा हुआ कौआ मिलना भी अशुभ माना जाता है। अगर कौए लगातार घर में डेरा डाल लें या गंदगी फैलाने लगें, तो यह किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। वहीं, यदि कौआ गहने या कीमती कपड़ा उठाकर ले जाए, तो इसे धन हानि का संकेत माना जाता है।