वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अभिषेक शर्मा और केएल राहुल जैसे सितारों पर रहेगी नजर, जानिए संभावित 11, हेड टू हेड, पिच और मौसम का मिजाज

प्रकाशित: 21-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अभिषेक शर्मा और केएल राहुल जैसे सितारों पर रहेगी नजर, जानिए संभावित 11, हेड टू हेड, पिच और मौसम का मिजाज
आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला मंगलवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है. एसआरएच और डीसी दोनों ही इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी जगह मजबूत करने के लक्ष्य के साथ खेलेंगी. एसआरएच के लिए सीजन मिला-जुला रहा है. टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में 3 जीत हासिल की है और 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है. एसआरएच ने अपने पिछले 2 मैच लगातार जीते हैं. राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ ये जीत एसआरएच को अपने घरेलू मैदान पर मिली है, इसलिए डीसी के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है.
हैदराबाद के लिए क्या है खास?
हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, कप्तान ईशान किशन, और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाजों ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, और साकिब हुसैन ने अच्छा प्रभाव दिखाया है. नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को संतुलित किया है. डीसी के खिलाफ मैच में एसआरएच प्रबंधन को इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
दिल्ली की टीम में क्या है खास?
डीसी के लिए बल्लेबाजी में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर के प्रदर्शन में निरंतरता रही है. गेंदबाजी में लुंगी एंगिडी, टी. नटराजन, मुकेश कुमार बेहतरीन रहे हैं. स्पिन में कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है. डीसी के लिए पाथुम निसांका और कप्तान अक्षर पटेल की असफलता चिंता का विषय है. समीर रिजवी भी पहले 2 मैचों के बाद लगातार फ्लॉप रहे हैं. एसआरएच के खिलाफ जीत के लिए डीसी को एक टीम के रूप में एकजुट प्रदर्शन करना होगा.
SRH vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
डीसी 5 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है. डीसी ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और लगातार 2 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसके घर में 6 विकेट से हराकर डीसी जीत की लय पर लौटी और एसआरएच के खिलाफ इस क्रम को बरकरार रखने की कोशिश करेगी.
हैदराबाद में मौसम का हाल कैसा?
हैदराबाद में शाम का तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
हैदराबाद की पिच से किसे मिलेगी मदद?
हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, लेकिन लाइन लेंथ के साथ सटिक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं. एसआरएच और डीसी के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं. एसआरएच ने 13 मैच जीते हैं, जबकि डीसी ने 12 मैचों में जीत हासिल की है. एक मैच का परिणाम नहीं आया है.
SRH संभावित XI: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन/एहसान मलिंगा
DC संभावित 11: केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार/टी नटराजन