गोपीचंद की अध्यक्षता वाले कार्यबल के सुझाव पर कोचों को मान्यता देने के लिए बनेगा बोर्ड
प्रकाशित: 05-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। देश में कोचिंग व्यवस्था में सुधार के लिये पुलेला गोपीचंद की अध्यक्षता वाले कार्यबल की सिफारिशों पर अमल करते हुए खेल मंत्रालय राष्ट्रीय कोच मान्यता बोर्ड (एनसीएबी) का ग"न करेगा। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया, देश में कोचिंग की गुणवत्ता के मानकीकरण के लिए एक राष्ट्रीय कोच मान्यता बोर्ड ग"ित करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। मंत्रालय द्वारा ग"ित नौ सदस्यीय कार्यबल ने सुझाव दिया था कि टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) की तर्ज पर कोचों के लिये भी योजना होनी चाहिये और एनसीएबी उनके शिक्षण, मान्यता और प्रशासन के लिये शीर्ष ईकाई होनी चाहिये। कार्यबल ने जनवरी में 43 पन्नों की रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी थी। खेलमंत्री ने कहा, हम कोचिंग को खेल विज्ञान से जोड़ने जा रहे हैं। मेरा मानना है कि खेल विज्ञान का अभी पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है क्योंकि कोच नये सुझावों पर अमल करने को लेकर उतने उत्सुक नहीं रहते। गोपीचंद की अध्यक्षता वाले कार्यबल ने कहा था कि एनसीएबी में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, खेल सचिव, विभिन्न मंत्रालयों में प्रभाव रखने वाला राष्ट्रस्तर पर ख्यातिप्राप्त व्यक्ति और एक शिक्षाविद होना चाहिये।