वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े कर देंगे तस्वीर पूरी तरह साफ

प्रकाशित: 20-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइटंस कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े कर देंगे तस्वीर पूरी तरह साफ
मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत आज शाम 7:30 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और गुजरात के कैप्टन शुभमन गिल 7:00 करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मैच को कौन जीतेगा. आइए आज हम आपको उसके बारे में हेड टू हेड आंकड़ों के जरिए बताने वाले हैं. अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन 2026 में काफी खराब रहा है. टीम इस समय सिर्फ 5 मैचों में से 1 मैच जीत पाई है, जबकि उसे 4 मैचों में हार मिली है. 2 अंकों के साथ मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी के 10वें स्थान पर हैं. वहीं अगर गुजरात टाइटंस की बात करें तो 5 में से 3 मैच जीत हैं, जबकि उसे 2 मैचों में हार मिली है. इस समय जीटी 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर हैं.
GT vs MI के हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल आईपीएल में 8 मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि उसे सिर्फ 3 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं मुंबई की टीम 8 में से सिर्फ 3 मैच जीत पाई है. उसे 5 मैचों में गुजरात के हाथों करारी हार मिली है. इन आंकड़ों और हालिया प्रदर्शन के दम पर लग रहा है कि ये मैच गुजरात टाइटंस जीत सकती है लेकिन मुंबई इंडियंस को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है.
अब तक इन टीमों के बीच खेले गए मैच में गुजरात का मुंबई के खिलाफ उच्चतम स्कोर 233 रहा है, जबकि उनका न्यूनतम स्कोर 172 रन रहा है. वहीं मुंबई का हाईएस्ट स्कोर गुजरात के खिलाफ 228 है और लोएस्ट स्कोर 152 रन है.
गुजरात टाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों के परिणाम की बात करें तो, गुजरात ने 5 मैच में से 4 मुकाबले जीते हैं. वहीं मुंबई की टीम को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. इन आंकड़ों के हिसाब से गुजरात का पलड़ा पूरी तरह से मुंबई पर भारी है.
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न.
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, AM ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार