वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मेस्सी ने बनाया रिकॉर्ड, आस्ट्रिया को हराकर अर्जेंटीना नॉकआउट चरण में

प्रकाशित: 24-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अर्लिंगटन, (एपी)। लियोनेल मेस्सी विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए और उनके दो गोल की मदद से गत चैम्पियन अर्जेंटीना ने आस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में जगह बना ली।
मेस्सी के पास नौवे मिनट में ही रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था लेकिन पेनल्टी किक पर उनका शॉट बाहर चला गया। इसके आधा घंटे बाद उन्हें 17वां गोल करके जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे का 16 गोल का रिकॉर्ड तोड़ा।पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट^िक लगाकर उन्होंने क्लोसे के विश्व कप में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
मेस्सी ने कहा , मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। इससे हमें आगे आराम से खेलने का मौका मिला। विश्व कप के सभी मैच काफी क"िन है और मैं इस पल का पूरा आनंद ले रहा हूं।
आ" बार के बलोन डि ओर विजेता ने कहा , पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने से मैं काफी नाराज था लेकिन बाद में इसकी भरपाई कर ली।
खचाखच भरे स्टेडियम में अधिकांश दर्शक मेस्सी की दस नंबर की जर्सी पहने थे। यह रिकॉर्ड "ाrक उसी दिन बना, जिस दिन दिवंगत डिएगो माराडोना ने wगोल ऑफ द सेंचुरै किया था। माराडोना भी 10 नंबर की जर्सी पहनते थे और उन्होंने 1986 के विश्व कप द्रार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अकेले ही मिडफील्ड के दूसरी तरफ से दौड़ते हुए गोल करके अर्जेंटीना को 2-1 से जीत दिलाई थी। बाद में अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट भी जीता था।विश्व कप में यह लगातार छ"ा मैच था जिसमें मेस्सी ने गोल किया।
वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील की जेरजिन्हो के बाद यह कारनामा करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। वह सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड]ियों में 122 गोल के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (143) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने भी ईराक पर 3 . 0 से मिली जीत में दो गोल दागे और अब वह क्लोसे के 16 गोल की बराबरी करके संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
पहले मैच में जोर्डन को हराने वाला आस्ट्रिया अगर अल्जीरिया को अगले मैच में हरा देता है तो अंतिम 32 में पहुंच सकता है। वहीं अर्जेंटीना को शनिवार को जोर्डन से खेलना है।