वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

विराट कोहली करेंगे कमाल, तो वैभव सूर्यवंशी हासिल करेंगे माइलस्टोन, RR VS RCB मैच में बनेंगे 5 बड़े रिकॉर्ड

प्रकाशित: 10-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
विराट कोहली करेंगे कमाल, तो वैभव सूर्यवंशी हासिल करेंगे माइलस्टोन, RR VS RCB मैच में बनेंगे 5 बड़े रिकॉर्ड
IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. सीजन का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. जहां, एक ओर विराट कोहली होंगे, तो वहीं उनके सामने वैभव सूर्यवंशी होंगे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो RR VS RCB के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान बन सकते हैं.
विराट कोहली करेंगे कमाल
विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 269 मैच खेले हैं, जिसमें 133.20 की स्ट्राइक रेट और 39.81 के औसत से 8758 रन बनाए हैं. उन्होंने 8 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं. विराट ने आईपीएल में अब तक 297 छक्के लगाए हैं. ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यदि विराट 2 सिक्स लगाते हैं, तो वह 300 छक्के पूरे कर लेंगे. इतना ही नहीं विराट, रोहित शर्मा के बाद आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी हासिल करेंगे माइलस्टोन
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें 218.71 की स्ट्राइक रेट और 37.40 के औसत से 374 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वैभव ने 35 छक्के लगाए हैं, वहीं उन्होंने 28 चौके लगाए हैं. अब आरसीबी के सामने वैभव 2 चौके लगाते हैं, तो वह आईपीएल में 30 चौके पूरे कर लेंगे.
9 रन बनाते ही जितेश शर्मा पूरे करेंगे 1000 IPL रन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जितेश शर्मा यदि 9 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में 1000 रन का आंकड़ा छू लेंगे. जितेश ने अब तक आईपीएल में 57 मैच खेले हैं, जिसमें 156.80 की स्ट्राइक रेट और 24.78 के औसत से 991 रन बनाए हैं. इस दौरान इस खिलाड़ी ने एक अर्धशतक लगाया है.
क्रुणाल पांड्या के पास है 100 विकेट पूरे करने का मौका
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यदि क्रुणाल पांड्या 5 विकेट चटकाने में कामयाब हुए, तो वह आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लेंगे. क्रुणाल ने अब तक आईपीएल में 32.07 के औसत से 95 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.53 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
शिमरॉन हेटमायर
शिमरॉन हेटमायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में अगर 6 चौके लगाते हैं, तो वह 100 चौके पूरे कर लेंगे. वहीं, यदि वह 5 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह 100 छक्के भी पूरे कर सकते हैं. हेटमायर के आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने अब तक 89 मैच खेले हैं, जिसकी 151.97 की स्ट्राइक रेट और 28.96 के औसत से 1506 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं. हेटमायर ने 94 चौके और 95 छक्के लगाए हैं.