वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मांडविया ने साइक्लोथोन की अगुवाई की, पर्यावरण अनुकूल परिवहन पर दिया जोर

प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यहां वर्ली कोस्टल साइकिल ट्रैक पर फिट इंडिया साइक्लोथोन का नेतृत्व किया और वैश्व्कि ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताओं के बीच पर्यावरण अनुकूल टिकाऊ परिवहन साधनों के उपयोग पर जोर दिया। इस मौके पर पहलवान नरसिंह यादव और फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ भी मौजूद थे। कार्यक्रम में फिटनेस उत्साही, साइकिलिस्ट और हर तबके के लोगों ने भाग लिया। मांडविया ने साइक्लोथोन को हरी झंडी दिखाई और प्रतिभागियों के साथ साइकिलिंग भी की। भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाड़ियों के आयोग के प्रमुख नरसिंह महाराष्ट्र पुलिस में डीसीपी भी हैं। मांडविया ने इस मौके पर कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच तेल आपूर्ति चिंता का विषय है और इसलिये साइकिलिंग आवागमन का सर्वश्रेष्" जरिया है। उन्होंने कहा , पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए ईंधन की आपूर्ति की चिंताओं के बीच साइकिलिंग का टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन के साधन के रूप में अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिये। यह अपने स्वास्थ्य के लिये ही नहीं बल्कि पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण के लिये भी अहम है। फिट इंडिया साइक्लोथोन खेल और युवा कार्य मंत्रालय की फिटनेस को बढावा देने की मुहिम का हिस्सा है।