वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव’, बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान, गठबंधन की खबरों को नकारा

प्रकाशित: 18-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव’, बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान, गठबंधन की खबरों को नकारा
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अकेले लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की खबरों का खंडन किया और कहा कि पार्टी चुनावी रण में अकेले उतरेगी और अकेले ही सरकार बनाएगी। गठबंधन की खबरें फैलाकर पार्टी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि गठबंधन में पार्टी को नुकसान होता है और होता आया है, लेकिन इस बार पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन करने की गलती नहीं करेगी। पार्टी समर्थकों और वर्करों से अपील है कि वे सतर्क रहें। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने और हमारे खिलाफ साजिश रचने के प्रयास करेंगे, लेकिन सतर्क रहना होगा।
बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि BJP, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा साहेब की विरोधी हैं। तीनों अकसर दुष्प्रचार करके बहुजन समाज पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं। ऐसी विरोधी ताकतों से पार्टी और पार्टी के समर्थकों को सावधान रहने की जरूरत है, इसलिए सभी सतर्क रहें। दरअसल, सपा और बसपा के गठबंधन की अटकलों को तब बल मिला जब अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि बसपा के साथ रिश्ते मजबूत हो रहे हैं और भविष्य में और भी गहरे होंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन से पीडीए की संभावनाएं मजबूत होंगी. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब और राम मनोहन लोहिया ने भी राजनीति को नई दिशा देने के लिए मिलकर काम किया था. इतना ही नहीं मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने भी गठबंधन किया था. हालांकि गठबंधन बने और फिर किसी वजह से टूट गए. अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सियासी चर्चा शुरू हुई कि क्या एक बार फिर मायावती और अखिलेश यादव साथ आएंगे?
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए यदा दिलाया कि मायावती के साथ गेस्ट हाउस में क्या हुआ था यह पूरा देश जनता है. योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने कि ऐसी राजनीती सिर्फ अवसरवादिता का उदहारण है.