वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों से ग्रामीण सड़कों का हो रहा कायाकल्प,वेस्ट प्लास्टिक तकनीक से चमकेंगी यूपी की ग्रामीण राहें

प्रकाशित: 05-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच के चलते आज प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ळझ्RRअ के अधीन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत ग्रामीण मार्गों के निर्माण में न केवल गति आई है, बल्कि इसमें नवाचार और पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी ाढम में प्रदेश सरकार द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए सड़क निर्माण में 'वेस्ट प्लास्टिक तकनीक'का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इस तकनीक के तहत सड़कों की ऊपरी सतह तैयार करने में प्लास्टिक कचरे का मिश्रण किया जा रहा है। यह अनूठा प्रयास सड़क निर्माण को अधिक टिकाऊ, मजबूत और पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल बना रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा:"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'कचरे से कंचन') के विजन को धरातल पर उतारते हुए उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक कचरे का उपयोग सड़कों के निर्माण में किया जा रहा है।
इससे जहां एक तरफ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक कचरे का सही निस्तारण हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण सड़कों की उम्र और गुणवत्ता में भारी इजाफा हो रहा है। इन मजबूत सड़कों के बनने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और मंडियों तक पहुंचने में सुगमता हो रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर गति मिल रही है।
उप मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में इस तकनीक का दायरा और अधिक बढ़ाया जाएगा।