वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एटा में पुरानी रंजिश को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में पुलिस ने कराया एटा मेडिकल कॉलेज में एडमिट,

प्रकाशित: 28-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली ,गम्भीर रूप से घायल हुआ युवक,मारपीट में आधा दर्जन से अधिक घायल

एटा जिले के पिलुआ थाना नया बांस गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी ।युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया ।बीच बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई इस घटना में एक युवक को गोली लगी करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है वही अन्य घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है।घायल युवक का फिलहाल उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार युवक शौच को गया था तभी गांव के रहने वाले लोगो ने घेरकर गोली मार दी सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की  गई किसी के सिर तो किसी के शरीर में चोटें आई है ।पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गोली अजय कुमार पुत्र रनबीर सिंह निवासी नया बांस को कमर के समीप लगी है।इस घटना में अजीत पुत्र अनार सिंह निवासी भगवंत पुर थाना सिकंदरा राऊ जनपद हाथरस उम्र 25 वर्ष,अजय पुत्र रणवीर उम्र 30 वर्ष,रामनरेश पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 49 वर्ष,नरेंद्र पुत्र ओमपाल उम्र 17 वर्ष,प्रवीण पुत्र महेंद्र उम्र 38 वर्ष,विनय पुत्र रनवीर उम्र 38 वर्ष,प्रवीण पुत्र अहिवरन उम्र 34 वर्ष ,रणवीर पुत्र हेत सिंह निवासी नया गांव घायल हुए है जिनको सिर और शरीर में चोट आई है

वही दूसरे पक्ष योगेश पुत्र ज्ञान सिंह,हरिनंदन पुत्र ज्ञान सिंह,शिवकुमार पुत्र राजवीर सिंह जागेश्वर पुत्र राजवीर पर गोली मारने और लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप है।

अरविंद ने बताया कि करीव डेढ़ साल पुरानी रंजिस के चलते आज चाचा जब शौंच करने गये थे तभी उनको घेर लिया और उनके पहले गोली मारी और फिर मारपीट कि है मारपीट की जागेश्वर और उनके परिवार के लोगों ने कि है ये सभी हमारे गांव के ही है सीधे गोली मारी है।हमारा पहले से इन लोगों से विवाद चल रहा है।