गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक के अजनारा सोसाइटी मार्केट में लगी आग, मची अफरा-तफरी,
प्रकाशित: 21-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गाजियाबाद: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा सोसायटी के मार्केट में आग लगने की खबर है। आग की लगते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरों में आग लपटें तेजी से फैलती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा सोसाइटी के सामने मार्केट है। मार्केट में लगी आग की लपटें धीरे-धीरे बहुमंजिला इमारतों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
घनी आबादी वाला इलाका
बता दें कि क्रॉसिंग रिपब्लिक घनी आबादी वाला इलाका है। यह प्राइवेट डेवलपर्स के द्वारा बनाई गई सोसाइटी है। बहुमंजिला इमारतों से घिरी इस सोसायटी में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यह सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट, शाहबेरी से बिल्कुल सटा हुआ है। मार्केट में आग की लगते ही हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
भीषण गर्मी के चलते आग तेजी से फैली
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। भीषण गर्मी के चलते आग तेजी से फैलने लगी। घनी आबादी वाला इलाका होने के चलते आग को फैलने से रोकना दमकल की पहली प्राथमिकता है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
आसमान में उठा धुएं का गुबार
वहीं एक बहुमंजिला इमारत की फ्लैट में भी आग की लपटें देखी गईं। आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा था। माना जा रहा है कि मार्केट में आग लगने की यह घटना शॉर्ट सर्किट के चलते हुई। फिलहाल यह प्राथमिक सूचना है लेकिन पूरी जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी।