वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

डूबने से तीन भाई-बहनों की मौत

प्रकाशित: 05-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हमीरपुर (उप्र) (भाषा)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिंवार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तालाब में नहाते समय डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिंवार थाना क्षेत्र के छानी गांव में पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पार्वती नामक महिला अपने बेटों शिवेंद्र, रुद्रांश और बेटी मांडवी को साथ लेकर गांव के अमृत सरोवर में नहाने और कपड़े धोने के लिये आयी थी। उन्होंने बताया कि पार्वती जब कपड़े धो रही थी, तभी उसके तीनों बच्चे तालाब में नहाने लगे और इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गये। सूत्रों ने बताया कि अपने बच्चों को डूबता देख पार्वती ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तीनों बच्चों को बाहर निकालकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।