वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

तमंचा दिखाकर लूट करने वाले दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के ाढम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व में व्यक्ति को तमंचा दिखाकर लूटने वाले 02 अभियुक्तों को थाना पैलानी पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम गड़ोला के रहने वाले संदीप पुत्र रामप्रताप के साथ 20 जून 26 की शाम में चाट/चाउमीन आदि की पी कर घर जाते समय ग्राम नरौली के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पैलानी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे इसी ाढम में 21/22 जून 2026 की रात्रि को थाना पैलानी पुलिस को ग्राम मरझा-पड़ेरी मार्ग पर एक मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के बैठे होने की सूचना प्राप्त हुई जो सम्भवत किसी घटना को अंजाम देने वाले है । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया गया तो उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर की गई । पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए तत्परता से घेरकर दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया।