पशुओं के लिए 40 पानी के ड्रम और पक्षियों हेतु दाना वितरित
प्रकाशित: 23-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। भीषण गर्मी के बीच सेवा नारायण और हमारा के भाव को साकार करते हुए भारतीय रेड ाढास सोसाइटी, बांदा द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक सेवा कार्य किया गया। संस्था की ओर से पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से पानी के ड्रम तथा पक्षियों के लिए परईया (जलपात्र) और दाना वितरित किया गया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेड ाढा@स सोसाइटी की यह पहल न केवल जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला कदम है। संस्था के सचिव अमित सेठ ‘भोलू' ने बताया कि भारतीय रेड ाढा@स सोसाइटी हमेशा जरूरतमंदों और मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए पशुओं और पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करना समय की मांग थी, जिसे संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए पूरा किया। इस सेवा कार्य के दौरान रेड ाढास समिति के कोषाध्य राम बहोरी शिवहरे (पप्पू भैया), भैरव अग्रवाल, पंकज रावत, पन्नालाल धुरिया, सुनील कुमार दीक्षित, नईम नेता, लखन कुशवाहा ाढांतिकारी कुलदीप नामदेव मनोज गुप्ता छोटू धुरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रेड ाढास सोसाइटी द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो यह संदेश देता है कि मानवता केवल इंसानों तक सी मित नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों की सेवा भी हमारी जिम्मेदारी है।