वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

महिला के कुंडल छीनने वाले शातिर बदमाश को फरह पुलिस और स्वॉट टीम ने दबोचा

प्रकाशित: 17-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
महिला के कुंडल छीनने वाले शातिर बदमाश को फरह पुलिस और स्वॉट टीम ने दबोचा
मथुरा ब्यूरो। थाना फरह क्षेत्र में महिला के कानों से कुंडल छीनने का प्रयास करने वाले एक शातिर बदमाश को फरह पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करके दबोच लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार विगत 15 फरवरी को एक महिला कस्बा फरह जा रही थी, उसी दौरान फरह ब्लॉक के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कान से कुंडल छीनने का प्रयास किया था। इससे पीड़ित महिला घायल हो गई थी, हालांकि महिला का कुंडल, बदमाशों के हाथ लगने के बजाए गिर गया था। पीड़िता की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फरह छोटेलाल और स्वॉट टीम प्रभारी अजय वर्मा पुलिस टीम में कस्बा चौकी प्रभारी अजय मलिक, चौकी प्रभारी दीनदयाल धाम आनंद शर्मा, मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह, विनय कुमार और स्वॉट टीम के मुख्य आरक्षी हरजेन्द्र सिंह, दुर्विजय सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, रमन चौधरी, योगेश कुमार और आशुतोष के साथ बाइक सवार बदमाशों के पीछे लग गए। इसी बीच चुरमुरा के पास बाइक से कूदकर एक बदमाश सरसों के खेत में घुसकर भागने लगा तो फरह पुलिस और स्वॉट टीम ने खेत की घेराबंदी करके शातिर रवि पुत्र बाबूलाल निवासी गांव पोहपा बुर्ज भदाया थाना फरह को दबोच लिया। पकड़े गए शातिर के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इसी के साथ घटनास्थल के पास जमीन पर गिरा पड़ा पीड़ित महिला का कुंडल भी मिल गया।
पुलिस टीम पकड़े गए शातिर के फरार साथी को गिरफ्तार करने के लिए दबिशें दे रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया है।