विभिन्न जिलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में ली सदस्यता
प्रकाशित: 24-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री के समक्ष जनपद बस्ती, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, उन्नाव एवं लखनऊ के तमाम लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी। सदस्यता ग्रहण कार्पाम में प्रमुख रूप से जनपद अयोध्या के राम निहाल निषाद, लखनऊ के कपिल मुनि यादव, राघव कुमार स्वर्णकार, कृष्णा मुरारी यादव, ठाकुरदीन निषाद, डा. तालेवर सिंह, शेखर मोहम्मद शफीक, अख्तर मलिक, शमसुल हसन आरा, शफीक अहमद, सलमान कादिर, जनपद बस्ती के श्याम लाल सोनकर, अम्बेडकरनगर के अवनीश कुमार, डा0 टी0एस0 यादव, राम सूरत वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, जनपद उन्नाव के डा0 चन्द्रपाल सिंह, नवनीत वर्मा, उदयराज सिंह आदि ने भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जब देश और प्रदेश में लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचे को नष्ट करने में भारतीय जनता पार्टी तुली हुई है ऐसे में जनप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में आप सभी के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से अभियान को मजबूती मिलेगी। आप लोगों को कांग्रेस परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा।