संतों और भक्तों ने मनाया स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का अवतरण दिवस
प्रकाशित: 30-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हरिद्वार, (वीअ)। श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस संत महापुरुषों के सानिध्य में सादगीपूर्ण एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संतों और श्रद्धालु भक्तों ने भगवान शिव की प्रतिमा भेंट कर एवं पुष्पवर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा दीर्घायु की कामना की। अवसर पर आयोजित संत समागम की अध्यक्षता करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का तिलक कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। धर्म, संस्कृति, शिक्षा और मानव कल्याण में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि संत महापुरुषों के ज्ञान और आशीर्वाद से जनसेवा की प्रेरणा मिलती है। वहीं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में श्री जयराम आश्रम सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है, जिससे समाज को नई दिशा मिल रही है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने स्वामी ब्रह्मचारी महाराज को त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति बताते हुए उन्हें संत समाज का प्रेरणास्रोत बताया। भारत माता मंदिर के महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी तथा निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह ने कहा कि युवा संतों को उनके त्यागमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्पाम के अंत में स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी संतों एवं भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने एवं आश्रम की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, सूर्यकांत धस्माना, रूड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, पूर्व मेयर दीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आश्रम के ट्रस्टी भगतराम सिंगला, संजय सिंगला, राजेंद्र गर्ग, जयपाल सिंह एवं सोनी मिश्रा ने संतों का स्वागत किया। कार्पाम में महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत रघुवीर दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत ज्ञानानंद, महंत जमनादास, महंत देवानंद, महंत सूरज दास, महंत महेश पुरी, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आश्रम के ट्रस्टी भगतराम सिंगला, संजय सिंगला, राजेंद्र गर्ग, जयपाल सिंह एवं सोनी मिश्रा ने संतों का स्वागत किया। कार्पाम में महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत रघुवीर दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत ज्ञानानंद, महंत जमनादास, महंत देवानंद, महंत सूरज दास, महंत महेश पुरी, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।