ट्रंप की डिनर पार्टी में गोली चलते ही बिना शोर किए सुरक्षाकर्मियों ने दिया ‘लाइट’ वाला संकेत, क्या है SOS का असली मतलब?
प्रकाशित: 26-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (WHCA) के डिनर के दौरान अचानक गोलियों की आवाजें गूंजने लगीं. मंच पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मेलानिया ट्रंप मौजूद थीं, जैसे ही पहली गोली चली, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने फुर्ती दिखाई और राष्ट्रपति को सुरक्षित घेरे में लेकर बाहर निकाल लिया. इसी अफरातफरी के बीच एक और हैरान करने वाली चीज देखी गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हमले का वीडियो में देखा गया कि जैसे ही स्पेशल फोर्स के जवान मंच पर पहुंचे, उन्होंने तुरंत एक बहुत ही शक्तिशाली सफेद लाइट ऑन कर दी. यह कोई साधारण लाइट नहीं थी, बल्कि यह अमेरिकी सुरक्षा तंत्र का एक ऐसा गुप्त हथियार है जो बिना एक शब्द बोले सारा खेल पलट सकता है.
आखिर किस काम आती है SOS लाइट?
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, हमले के तुरंत बाद जलाई गई यह हाई-पावर लाइट एक मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल (Standard Security Protocol) का हिस्सा है. इसे अक्सर ‘SOS लाइट’ या ‘साइलेंट सिग्नल’ के तौर पर जाना जाता है. इस लाइट को ऑन करने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण होते हैं जो सुरक्षाबलों को अपराधी पर हावी होने में मदद करते हैं:
सीसीटीवी की सटीकता: हाई-बीम लाइट जलने से सुरक्षा कैमरों को साफ और हाई-डेफिनिशन फुटेज मिलती है, जिससे संदिग्ध के चेहरे और उसके हथियार को आसानी से पहचाना जा सकता है.
बिना शोर के तालमेल: यह लाइट एक विजुअल सिग्नल की तरह काम करती है. यानी इसे देखकर दूर खड़े सुरक्षाकर्मी भी समझ जाते हैं कि ‘कोड रेड’ की स्थिति है और उन्हें तुरंत एक्शन मोड में आना है.
हमलावर को भ्रमित करना: अचानक इतनी तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से अपराधी कुछ पलों के लिए अंधा (Blind) हो सकता है, जिससे सुरक्षा बलों को उसे दबोचने का समय मिल जाता है.
स्पष्ट व्यू: सुरक्षाबलों को अपना ऑपरेशन चलाने के लिए बेहतर विजिबिलिटी की जरूरत होती है, जो यह लाइट देने में मदद करता है.
वीआईपी सुरक्षा ही नहीं, हर संकट में है यह मददगार
यह SOS लाइट तकनीक सिर्फ राष्ट्रपति की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपातकालीन स्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है. चाहे वह सड़क हादसा हो, समुद्र में फंसा कोई जहाज या फिर कोई आतंकी हमला. यह लाइट ‘इमीडिएट रिस्पांस’ (Immediate Response) की मांग करती है, जब भी इस लाइट को हाई-बीम मोड पर बार-बार फ्लैश किया जाता है या स्थिर रखा जाता है, तो इसका मतलब होता है कि स्थिति बेकाबू है और तुरंत मदद की जरूरत है.