वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बिल गेट्स ने रूसी महिलाओं से अफेयर की बात कबूली, एपस्टीन फाइल्स में नया खुलासा

प्रकाशित: 28-02-2026 | लेखक: आदित्य नरेंद्र
  बिल गेट्स ने रूसी महिलाओं से अफेयर की बात कबूली, एपस्टीन फाइल्स में नया खुलासा
आदित्य नरेन्द्र
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर बिल गेट्स ने अपनी बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के स्टाफ के साथ एक टाउन हॉल मीटिंग में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने माना कि अपनी 27 साल की शादी के दौरान उन्होंने दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर किए थे। साथ ही उन्होंने जेफरी एपस्टीन से अपने पुराने संबंधों के लिए माफी भी मांगी। यह खुलासा हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी एपस्टीन फाइल्स के बाद सामने आया है।
गेट्स ने स्टाफ से कहा, मैंने दो अफेयर किए थे - एक रूसी ब्रिज प्लेयर के साथ, जिससे मैं ब्रिज इवेंट्स में मिला था, और दूसरा रूसी न्यूक्लियर फिजिसिस्ट के साथ, जिससे बिजनेस एक्टिविटी के दौरान मुलाकात हुई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये अफेयर एपस्टीन के किसी भी पीड़ित से जुड़े नहीं थे। गेट्स का बयान था, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मैंने कुछ भी गलत नहीं देखा।
एपस्टीन फाइल्स में रूसी अफेयर का जिक्र एपस्टीन फाइल्स में शामिल ईमेल्स और दस्तावेजों से पता चलता है कि एपस्टीन को इन अफेयर्स की जानकारी गेट्स के पूर्व सलाहकार बोरिस निकोलिक ने दी थी। एपस्टीन ने इस जानकारी का इस्तेमाल गेट्स पर दबाव बनाने की कोशिश की। न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रूसी महिला मिला एंटोनोवा (श्ग्त्a Aहूदहदन्a) से गेट्स की 2009 में ब्रिज इवेंट में मुलाकात हुई थी। बाद में 2013 में गेट्स के सहायक ने ही एंटोनोवा को एपस्टीन से मिलवाया। एपस्टीन ने एंटोनोवा को प्रोग्रामिंग कैंप के लिए फाइनेंशियल मदद भी दी, ताकि वह सॉफ्टवेयर डेवलपर बन सके।
फाइल्स में एक ईमेल का जिक्र है जिसमें एपस्टीन ने लिखा था कि गेट्स रूसी लड़कियों से सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एऊघ्) पकड़े थे और इसे मेलिंडा से छिपाने की कोशिश कर रहे थे। गेट्स ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि एपस्टीन के साथ उनका कोई आपराधिक संबंध नहीं था।
गेट्स का एपस्टीन से कनेक्शन बिल गेट्स ने 2011 में जेल से निकलने के बाद एपस्टीन से कई मुलाकातें की थीं। वे एपस्टीन के न्यूयॉर्क और पाम बीच के घर भी गए। गेट्स ने पहले भी कहा था कि यह बड़ी गलती थी और उन्होंने एपस्टीन से फाउंडेशन के लिए फंडिंग की उम्मीद की थी। उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने 2021 में तलाक के दौरान एपस्टीन संबंध को एक वजह बताया था। हाल ही में जारी एपस्टीन फाइल्स में गेट्स का नाम हजारों बार आया है। इनमें फोटोज भी शामिल हैं, जिनमें गेट्स कुछ महिलाओं के साथ दिखते हैं (चेहरा ब्लर किया गया है)। गेट्स ने स्टाफ को बताया कि ये फोटोज एपस्टीन ने अपनी असिस्टेंट्स के साथ लेने को कहा था।
गेट्स का बयान और माफाः टाउन हॉल मीटिंग में गेट्स ने फाउंडेशन स्टाफ से माफी मांगी और कहा कि एपस्टीन से जुड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने जोर दिया कि वे एपस्टीन के किसी भी गलत काम में शामिल नहीं थे। फाउंडेशन ने भी बयान जारी कर कहा कि गेट्स ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकारी है। यह घटनाक्रम गेट्स की पब्लिक इमेज पर फिर से सवाल उठा रहा है। बिल गेट्स फिलहाल 70 साल के हैं और पूरी दुनिया में वैक्सीन, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन जैसे कामों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एपस्टीन कनेक्शन और अब रूसी अफेयर्स के खुलासे ने विवादों को नया रूप दे दिया है।
मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिािढया नहीं आई है। गेट्स की तरफ से भी आगे कोई बयान नहीं आया है। पूरी दुनिया इस खबर पर नजर रखे हुए है कि आगे क्या होता है।