दिल्ली में ट्राई टेस्ट में जियो की डाउनलोड स्पीड सबसे तेज, कॉल क्वालिटी में भी आगे
प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (वीअ)। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के दिल्ली सर्किल में किए गए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट में रिलायंस जियो ने डेटा स्पीड और वॉइस क्वालिटी के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है। अप्रैल 2026 में हुए इस टेस्ट में दिल्ली के कई इलाकों, हॉटस्पॉट, वॉक टेस्ट लोकेशन और नोएडा सेक्टर 121 से आईजीआई एयरपोर्ट तक के रूट को शामिल किया गया। ट्राई ने यह टेस्ट मोबाइल सेवाओं की क्वालिटी जांचने के लिए कराया था। इसके तहत अलग-अलग कंपनियों के नेटवर्क पर वॉइस और डेटा सर्विस का आकलन किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 243.98 एमबीपीएस रही, जो एयरटेल के 169.80 एमबीपीएस, वोडाफोन आइडिया के 26.26 श्ंज्s और एमटीएनएल के 4.43 एमबीपीएस से काफी अधिक है। डेटा सर्विस में लेटेंसी यानी इंटरनेट रिस्पॉन्स टाइम के मामले में भी जियो सबसे बेहतर रहा। जियो की लेटेंसी 20.33 मिलीसेकंड रही, जबकि एमटीएनएल की 22.84 मिलीसेकंड, वोडाफोन आइडिया की 37.57 मिलीसेकंड रही। एयरटेल लेटेंसी के मामले में सबसे पीछे रहा उसके नेटवर्क पर यह 43.76 मिलीसेकंड दर्ज की गई। वॉइस सर्विस में भी जियो ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉल सेटअप सक्सेस रेट में जियो और वोडाफोन आइडिया 99 प्रतिशत से अधिक के साथ आगे बने रहे। 97.22 प्रतिशत के साथ एयरटेल का प्रदर्शन यहां भी कमजोर रहा। कॉल कनेक्ट होने में लगने वाले समय में जियो का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और उसका कॉल सेटअप टाइम 0.56 सेकंड रहा।
वॉइस क्वालिटी के एमओएस स्कोर में जियो 4.36 के साथ सबसे ऊपर रहा।
सिग्नल कवरेज के मामले में एयरपोर्ट रूट पर जियो का प्रदर्शन खास तौर पर मजबूत रहा। वॉइस टेस्टिंग के दौरान जियो में खराब सिग्नल केवल 0.15 प्रतिशत रूट पर देखा गया, जबकि एयरटेल में यह 0.41 प्रतिशत, वोडाफोन आइडिया में 0.57 प्रतिशत और एमटीएनएल में 72.48 प्रतिशत रहा। डेटा टेस्टिंग में भी एयरपोर्ट रूट पर जियो में खराब सिग्नल 2.52 प्रतिशत रूट पर रहा, जबकि एयरटेल में 3.93 प्रतिशत, वोडाफोन आइडिया में 1.43 प्रतिशत और एमटीएनएल में 82.91 प्रतिशत दर्ज किया गया।
टेस्ट में दिल्ली के जौंती, कंझावला, बवाना, अलीपुर, रोहिणी, शास्त्राr पार्क, बुराड़ी, शालीमार बाग, मुखर्जी नगर, वजीराबाद, अशोक नगर, पश्चिम विहार और जनकपुरी जैसे इलाके शामिल थे। इसके अलावा घ्उघ् एयरपोर्ट टर्मिनल 1, 2 और 3, रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन, कश्मीरी गेट घ्एँऊ, जिला अदालत रोहिणी और कई अन्य हॉटस्पॉट पर भी नेटवर्क की जांच की गई।
ट्राई की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि दिल्ली में जियो ने डाउनलोड स्पीड, कम लेटेंसी और वॉइस क्वालिटी जैसे अहम पैमानों पर बढ़त बनाई है। वहीं एयरटेल अपलोड स्पीड में आगे रहा और वोडाफोन आइडिया ने कॉल ड्रॉप तथा कॉल सेटअप सक्सेस रेट में बेहतर प्रदर्शन किया।