जाह्नवी कपूर ने दी तेलुगू में स्पीच
प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पेद्दी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो राम चरण के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज से पहले विजयवाड़ा में फिल्म का एक प्री-रिलीज इवेंट किया गया। इसमें जाह्नवी कपूर और राम चरण समेत फिल्म की प्रमुख कास्ट और ाtढ मौजूद रहे। इवेंट के दौरान जाह्नवी कपूर के तेलुगू भाषा में दिए गए स्पीच ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहां मौजूद लोगों को जान्हवी की तेलुगु काफी पसंद आई।
फिल्म में अचियम्मा का किरदार निभाने वाली जाह्नवी ने दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और फिल्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेद्दी टीम के लिए एक खास फिल्म है और इसे अपनी पहचान के प्रति सच्चे रहने और जीवन में उद्देश्य खोजने की कहानी बताया। अपने तेलुगु स्पीच में जान्हवी ने कहा, ‘आप लोगों के प्यार से मैं सचमुच बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि पेद्दी देखने के बाद भी आप अपना यही प्यार दिखाते रहेंगे। यही प्यार हमें हर दिन कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। हम जो कुछ भी करते हैं, वह आपके लिए करते हैं। आपका एंटरटेनमेंट करने और बड़ी पीन पर कहानियां दिखाने के लिए करते हैं। पेद्दी हम सभी के लिए एक बहुत ही खास फिल्म है। इसका सीधा मैसेज ये ही है, अपनी पहचान के प्रति सच्चे रहना और अपने जीवन का उद्देश्य खोजना।' एक्ट्रेस ने अपने स्पीच में आगे कहा कि जहां तक मेरी बात है, मेरा उद्देश्य आपके लिए अभिनय करना, आपका मनोरंजन करना और फिल्में बनाना है। मेरी पहचान आप सभी से गहराई से जुड़ी हुई है। कई साल से आपने मुझे जो लगातार समर्थन और प्यार दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं आपको आगे भी गर्व महसूस कराती रहूंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको हमारी फिल्म पसंद आएगी। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित 'पेद्दी' में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा जगपति बाबू, शिवराजकुमार और दिव्येंदु भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है और 4 जून को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।