वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पश्चिम बंगाल से अगवा छात्रा नोएडा से मुक्त

प्रकाशित: 03-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नोएडा (उप्र), (वीअ) गौतम बुद्ध नगर जनपद में मानव तस्करी रोधी (एएचटी) इकाई ने दिनाजपुर जिले से अगवा की गई 15 वर्षीय किशोरी को गैर सरकारी संग"न मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर मुक्त कराया है। उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी महिला सुरक्षा) दीक्षा सिंह ने बताया कि एएचटी थाने और मिशन मुक्ति फाउंडेशन को सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाना क्षेत्र से अगवा की गयी एक नाबालिग लड़की को नोएडा में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि यह सूचना मिलने के बाद एएचटी थाने, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्वाई शुरू की।
उन्होंने कहा कि पुलिस दल को पता चला कि यह लड़की एक व्यक्ति के साथ इलाके में रह रही है और एक सोसाइटी में सफाई का काम करती है।
सिंह के अनुसार इसके बाद पुलिस टीम संबंधित सोसाइटी में पहुंची जहां किशोरी और आरोपी काम करते मिले।
उन्होंने कहा कि पुलिस दल ने किशोरी को मुक्त कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाद में उसे पश्चिम बंगाल पुलिस के दल को सौंप दिया गया।
सिंह के अनुसार पुश्चिम बंगाल पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अपने साथ ले गई, जहां उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस संबंध में पश्चिम बंगाल के हरिरामपुर थाने में मुकदमा दर्ज है।