दुनिया से भारत के लिए आई तीन चेतावनी, आम आदमी को लगेगा झटका! क्या है वो ट्रिपल वॉर्निंग?
प्रकाशित: 05-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
भारत में विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और अन्य उपयोगी ईंधनों की कीमत बढ़ सकती है. इसकी वजह ईरान-अमेरिका युद्ध को बताया जा रहा है. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दुनिया से भारत के लिए तीन चेतावनियां आई हैं, जो आम आदमी पर असर डाल सकती हैं. ये चेतावनियां भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर आई हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्विट्जरलैंड स्थित ग्लोबल फाइनेंशियल कंपनी यूबीएस (UBS) की तरफ से भारत के लिए जीडीपी ग्रोथ से जुड़ी चेतावनी दी गई है. भारत पहले ही जीडीपी ग्रोथ में चौथे नंबर से फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गया है. यूबीएस की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में मची हलचल का असर और तेल संकट के चलते भारत में जीडीपी ग्रोथ (India GDP Growth 2027) धीमी पड़ सकती है. कंपनी ने अपने अनुमान में भारत का जीडीपी ग्रोथ घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया है. UBS रिसर्च की नई रिपोर्ट में भारत को लेकर चिंताजनक अनुमान लगाए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट संकट के चलते भारत में उर्जा संकट, सप्लाई चेन प्रभावित होने और महंगाई बढ़ने के चलते भारत की आर्थिक ग्रोथ में गिरावट आ सकती है. महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ सकता है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूएसबी ने कहा कि मार्च महीने में भारत की आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार धीमी हुई है. साथ ही मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज कमजोर हुई हैं और कोर सेक्टर की ग्रोथ में भी कमी आई है. पहली चेतावनी इकोनॉमी की रफ्तार में रुकावट को लेकर जारी की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इकोनॉमी को मौसम की वजह से भी झटका लग सकता है. मानसून की स्थिति बिगड़ने से भारत को आर्थिक स्तर पर भी नुकसान पहुंचता है. भारतीय मौसम विज्ञान ने 2026 में मानसून सीजन के लिए सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान लगाया है. इससे खाद्य महंगाई पर दबाव बढ़ रहा है. जून से सितंबर के बीच अल नीनो तूफान (El Nino storm) से भी स्थिति और गंभीर हो सकती है. रिपोर्ट में भारत के लिए तीसरी वॉर्निंग ये है कि देश में बढ़ती महंगाई, नॉमिनल इनकम और बेरोजगारी आने वाले बड़े संकट की ओर इशारा है. भारत में घरेलू उपभोग, सकल घरेलू उत्पाद का 56 फीसदी है. इसका मतलब ये हुआ कि 44 फीसदी जनता खरीदारी नहीं कर रही है. इसके अलावा यूबीएस में रुपये की गिरती वैल्यू को भी चिंताजन स्थिति में रखा गया है.