वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ईरान ने ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से UAE पर किया हमला, 3 भारतीय भी घायल: रिपोर्ट

प्रकाशित: 05-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
ईरान ने ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से UAE पर किया हमला, 3 भारतीय भी घायल: रिपोर्ट
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ईरान ने उस पर ड्रोन और क्रूज मिसाइलों ने हमला किया है. संयुक्त अरब अमीरात ने सोमवार को कहा कि अप्रैल की शुरुआत में लागू हुए नाजुक युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने उस पर हमला किया है. ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के नये प्रयासों के जवाब में किया गया लगता है.
संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा कि वह इन हमलों का जवाब देने का अपना "पूर्ण और वैध अधिकार" सुरक्षित रखता है, जिन्हें उसने देश की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा पैदा करने वाला एक गंभीर दुष्चक्र बताया है.
कहां-कहां हुए हमले
एफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने चार क्रूज मिसाइलें दागीं, जिनमें से तीन को मार गिराया गया और एक समुद्र में गिर गई. पूर्वी अमीरात फुजैराह के अधिकारियों ने कहा कि एक ईरानी ड्रोन ने एक महत्वपूर्ण तेल संयंत्र में आग लगा दी. ब्रिटिश सेना ने यूएई के तट पर दो मालवाहक जहाजों में आग लगने की सूचना दी.
फुजैराह में ड्रोन हमले
इससे पहले फुजैराह में अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि फुजैराह तेल उद्योग क्षेत्र में आग लग गई है. उन्होंने ईरान से किए गए ड्रोन हमले को आग लगने का कारण बताया. एपी की फुजैराह मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि आग पर काबू पाने के लिए तुरंत नागरिक सुरक्षा दल तैनात किए गए. ईरान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई.
फुजैराह स्थित पेट्रोलियम औद्योगिक स्थल पर ड्रोन हमले में तीन भारतीय नागरिक भी घायल हो गए हैं. फुजैराह मीडिया कार्यालय के ने ये जानकारी दी है. तीनों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी चोटें मामूली बताई गई है.
फुजैराह का महत्व
फुजैराह उस पाइपलाइन का अंतिम छोर है जिसका इस्तेमाल यूएई ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के कुछ हिस्से को भेजने से बचने के लिए करता रहा है. मध्य पूर्व युद्ध में नाजुक संघर्ष विराम के लगभग एक महीने बाद, संयुक्त अरब अमीरात ने सोमवार को संभावित मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया.
फोन अलर्ट पर क्या आया
फोन अलर्ट में लिखा था, "वर्तमान स्थिति और संभावित मिसाइल खतरे को देखते हुए, तुरंत निकटतम सुरक्षित इमारत में शरण लें." कुछ मिनट बाद, एक दूसरे संदेश में कहा गया: "हम आपको आश्वस्त करते हैं कि स्थिति फिलहाल सुरक्षित हैं. आप सतर्क रहते हुए अपनी सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकते हैं."
मगर फिर हमला हो गया.
ईरान को संयुक्त अरब अमीरात और ओमान से अलग करने वाले अवरुद्ध होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव अभी भी बना हुआ है, जहां रविवार देर रात एक संयुक्त अरब अमीरात के तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला किया गया था.
ईरान ने 28 फरवरी से 8 अप्रैल को संघर्ष विराम तक संयुक्त अरब अमीरात पर 2,800 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिससे यह तेहरान के जवाबी हमलों का सबसे अधिक लक्षित देश बन गया.