सफर पर पत्नी संग निकले थे मशहूर एक्टर, अचानक लॉरी से टकराई कार; हादसे में चली गई जान
प्रकाशित: 05-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर संतोष के. नायर का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह केरल के अदूर में सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी शुभाश्री भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। नायर के अचानक चले जाने से मलयालम सिनेमा में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना पथानामथिट्टा के एथानु में सुबह करीब साढ़े बजे घटी। संतोष नायर अपनी पत्नी के साथ इनोवा कार में कहीं जा रहे थे। तभी उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और आनन-फानन में संतोष और उनकी पत्नी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डाक्टर संतोष को बचा नहीं सके। उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
1982 में फिल्म 'इथु नंगलुडे कथा' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले संतोष के नायर ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने विलेन, लीड, सपोर्टिंग और कॉमेडी रोल में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी हालिया फिल्म 'मोहिनीअट्टम' सिनेमाघरों में लगी हुई है, जो कि अब उनकी आखिरी मूवी साबित होगी।