वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बंगाल में अमित शाह की रणनीति और मोदी के करिश्मे का कमाल

प्रकाशित: 05-05-2026 | लेखक: संपादकीय टीम
बंगाल में अमित शाह की रणनीति और मोदी के करिश्मे का कमाल
अमित शाह की रणनीति और मोदी के करिश्मे का कमाल पािम बंगाल ने एक बार फिर अपना पुराना राजनीतिक इतिहास दोहराया है। यहां की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए किसी एक पाटा को भरपूर बहुमत देने की परंपरा रखती है। इस बार यह पुरस्कार और आशीर्वाद भारतीय जनता पाटा (भाजपा) को मिला है। बंगाल की जनता ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि पूरे देश और विदेश के राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया। परंतु और कितु की कोईं गुंजाइश नहीं छोड़ी। एक स्पष्ट, भारी जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भरोसे पर दिया गया है।
देश ही नहीं, विदेश के राजनीतिक आलोचक भी भाजपा की करामाती लीडरशिप पर हैरान हैं। आखिर यह पाटा जनता का विश्वास वैसे जीत लेती है? लोग कह रहे हैं-पहले ओडिशा और अब बंगाल। कमाल है कमाल! हिन्दी पट्टी से अपनी यात्रा शुरू करने वाली भाजपा अब सर्वव्यापी होती जा रही है।
राजनीति में चोर दरवाजे से घुसने वालों की सफलता अक्सर अल्पकालिक होती है। शॉर्टकट कोईं स्थाईं फॉर्मूला नहीं है। भाजपा इस सच्चाईं को सबसे बेहतर समझती और मानती है। वह सतत प्रयास, निरंतरता और अथक परिश्रम पर विश्वास रखती है। बंगाल में मिली इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे भी यही कहानी है। इस बार का नेतृत्व आव्रामक कार्यंशैली वाला है। प्रधानमंत्री मोदी का करिश्माईं व्यत्तित्व और अमित शाह की पूलप्रूफ रणनीति इसकी मजबूत नींव बनी।
बंगाल जीतना भाजपा के लिए लोहे के चने चबाने जैसा था। कईं चुनौतियां थीं। सबसे बड़ी चुनौती राज्य की जनसंख्या संरचना थी।
यहां देश का सबसे बड़ा मुस्लिम वोट बैंक है। लगभग 85 विधानसभा सीटों का पैसला मुस्लिम मतदाता करते हैं, जो पारंपरिक रूप से भाजपा को वोट नहीं देते। 2021 में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इन 85 मुस्लिम प्रभावित सीटों में से 75 पर जीत हासिल की थी।
इस बार भी वुल मिलाकर करीब उतनी ही सीटें टीएमसी के पास दिख रही हैं, लेकिन बड़ा बदलाव यह है कि मुस्लिम वोट का एक हिस्सा भाजपा की ओर छिटक गया।
मुस्लिम महिलाओं और युवाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और अमित शाह के धरातलीय प्रयासों का यह नतीजा है। शाह ने मुस्लिम मतदाताओं को राजनीतिक समीकरण का यंत्र बनने के बजाय आर्थिक सशत्तिकरण का भागीदार बनाने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने सभी वर्ग की महिलाओं के साथ मुस्लिम महिलाओं को भी यकीन दिलाया कि भाजपा सरकार में उन्हें बिना भेदभाव के लाभ मिलेंगे। खासकर मासिक आर्थिक सहायता का वादा-टीएमसी के दावों से दोगुना, यानी हर महीने 3, 000।
यह संदेश घर-घर पहुंचा।
भाजपा की बंगाल विजय का सबसे बड़ा कारण राजनीतिक हिसा पर पूर्ण अंवुश था। ममता बनजा सत्ता बचाने के लिए कम्युनिस्ट-युग की हिसा की नीति पर चल रही थीसमर्थ क को संरक्षण, विरोधी को दमन। चुनाव के बाद भाजपा कार्यंकर्ताओं पर हमले, फांसी तक की घटनाएं आम थीं। टीएमसी ने लोकतंत्र को ताक पर रख दिया था।
इस बार गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वेंद्रीय सशस्त्र बलों की भारी तैनाती की। स्थानीय गुंडों और पुलिस की मनमानी बंद हुईं। शाह का सख्त संदेश - ‘‘मतदान के बाद किसी को प्रतािड़त किया तो उल्टा लटकाएंगे’’ ने आम मतदाता के मन से भय निकाल दिया। नतीजतन, मतदान प्रतिशत 90 के पार पहुंच गया।
पहले कहा जाता था कि भाजपा के पास बंगाल में कोईं स्वीकार्यं स्थानीय चेहरा नहीं है। पाटा नेतृत्व इस कमी को समझता था। इस बार रणनीति बदली गईं। शुभेंदु अधिकारी अकेले नहीं, कईं स्थानीय चेहरे आगे आए। भवानीपुर से ममता बनजा के खिलाफ शुभेंदु को उतारना अमित शाह का मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। तृणमूल ने इसे ‘‘बंगाली अस्मिता बनाम बाहरी’’
का मुद्दा बनाने की कोशिश की, लेकिन शाह ने साफ कहा-बांग्ला बोलने वाला, बंगाल का ही मुख्यमंत्री बनेगा। लोगों ने इस यकीन को स्वीकार किया।
मोदी का जादू और जमीन स्तर पर मजबूत संगठन-यह कॉकटेल भाजपा के लिए काम करता रहा।
ओडिशा चुनाव खत्म होते ही अमित शाह ने महासचिव सुनील बंसल को संगठन मजबूत करने भेजा। संघ के साथ समन्वय बढ़ाया गया। इस बार केवल धरमिक ध्रुवीकरण पर निर्भरता नहीं रखी गईं। बूथ स्तर तक कार्यंकर्ता पहुंचे। देश भर से भाजपा कार्यंकर्ता बंगाल पहुंचे और मतदाताओं को बूथ तक लाने का जिम्मा संभाला।
उलट टीएमसी नेतृत्व बिखरा नजर आया। ममता बनजा पर पूरा दारोमदार था, लेकिन वे खुद घिरी हुईं थीं। अदालतों ने उनकी दलीलें खारिज कीं-चाहे एसआईंआर का मामला हो या राज्य कर्मचारियों का। वेंद्रीय बलों ने टीएमसी गुंडों की निगरानी की।
टीएमसी ने भाजपा को ‘‘बांग्ला भाषा और संस्वृति के दुश्मन’’ के रूप में चित्रित करने की कोशिश की, लेकिन भाजपा ने स्थानीय बांग्ला भाषी नेताओं की बड़ी टीम तैयार की। मिथुन चव्रवता, स्वपन दासगुप्ता जैसे चेहरे भद्र बंगाली के प्रतीक बने।
जातिगत और क्षेत्रीय नेताओं को भी जगह दी गईं। प्रवासी बंगालियों तक पहुंच बनाईं गईं।
भाजपा ने ममता के खिलाफ व्यत्तिगत हमले के बजाय बंगाल के मुद्दों को उठाया। टीएमसी की असंवेदनशील नीतियों, आरजीकर प्रकरण, अवैध घुसपैठ को उजागर किया। लोगों में ममता के प्रति सहानुभूति खत्म हो चुकी थी।
पूवा भारत में पािम बंगाल भाजपा के लिए अंतिम चुनौती था।
मोदी-अमित शाह की जोड़ी ने इसकी नींव पहले से तैयार कर रखी थी। इस जीत से भाजपा का वोट शेयर लोकसभा के 38 प्रतिशत से विधानसभा में 48 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। यह पूरे भारत के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। विपक्ष के लिए यह नया संकट है।
बंगाल की यह जीत साबित करती है कि निरंतर परिश्रम, स्थानीय नेतृत्व, विकास की राजनीति और सख्त सुरक्षा व्यवस्था का मिश्रण अजेय होता है। भाजपा अब पूर्व से पािम तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। बंगाल का यह जनादेश न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदलने वाला है।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)