4 हजार करोड़ की दौलत, तमिलनाडु में इस बिजनेसमैन परिवार ने जीत लीं 3 सीटें, बेटा-दामाद और पत्नी बने विधायक
प्रकाशित: 05-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली:
Tamilnadu Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की 234 सीटों में से एक्टर थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने 107 सीटें जीत ली हैं. दो साल पहले बनी इस पार्टी ने तमिलनाडु में डीएमके-एआईएडीमके के बीच झूल रही राजनीति में बड़ा उलटफेर किया है. द्रमुक को 60 और अन्नाद्रमुक को 47 सीटें हासिल हुई हैं. तमिलनाडु चुनाव में ये रोचक कहानी लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के परिवार की रही है. 4 हजार करोड़ की दौलत के मालिक मार्टिन के परिवार में उनके दामाद आदव अर्जुन, पत्नी लीमा मार्टिन और बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन ने तमिलनाडु और पुडुचेरी इलेक्शन में धमाकेदार जीत हासिल की है.
लॉटरी किंग के मालिक सैंटियागो मार्टिन
सैंटियागो मार्टिन के दामाद आदव अर्जुन रेड्डी विजय की तमिलगा वेट्री कजगम पार्टी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से हैं. आदव ने विल्लीवाक्कम सीट से चुनाव लड़ा और 17 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. आदव अर्जुन का विवाह सैंटियागो मार्टिन की बेटी डेजी मार्टिन से हुआ है. वह टीवीके के महासचिव भी हैं. मार्टिन की पत्नी लीमा ने भी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में लालगुडी सीट से जीत हासिल की. लीमा ने AIADMK के टिकट पर चुनाव लड़ा और DMK और TVK को हराया. उन्होंने 2500 वोटों से जीत दर्ज की.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन
जबकि सैंटियोगा के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन की अपनी पार्टी लछिया जननायक कच्ची पार्टी है और वो एनडीए की सहयोगी है. जोस मार्टिन की पार्टी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में दो सीटों में से एक पर जीत हासिल की. जोस ने दिसंबर में पार्टी लांच की थी. जोस ने कामराज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और 10205 वोटों से जीत हासिल की.
कंपनी का टर्नओवर 15 हजार करोड़ के करीब
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैंटियागो मार्टिन, जिन्हें लॉटरी किंग कहा जाता है, वो फ्यूचर गेमिंग नाम की कंपनी के मालिक हैं. मार्टिन परिवार की नेटवर्थ 4150 करोड़ रुपये के करीब है. लॉटरी के धंधे में उनकी कंपनी का टर्नओवर सालाना करीब 15 हजार करोड़ रुपये है. सैंटियागो की पत्नी लीमा की संपत्ति ही 1000 करोड़ रुपये से अधिक है. उनकी पार्टी ने 2019 से 2024 के बीच करीब 1368 करोड़ रुपये का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा था.