मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी... बंगाल चुनाव परिणाम पर बोलीं ममता बनर्जी
प्रकाशित: 05-05-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं हारी नहीं हूं, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। साथ ही उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी को परेशान नहीं किया, लेकिन पिछले तीन दिनों से भाजपा हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। ममता बनर्जी ने कहा, "दुख की बात है कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और ईवीएम को लूटने वाला विलेन बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM 80-90 फीसदी चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा, ''उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया। उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं। उन्होंने एसआईआर में 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए... उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।"
INDI गंठबंधन के नेताओं से मिलेंगी ममता
पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद ममता बनर्जी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि INDI गठबंधन एकजुट है। मैं इंडी गठबंधन के नेताओं से मिलूंगी। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो भले ही जीत गए हैं। वह हमारी हार नहीं है। उन्होंने बलपूर्वक कैप्चर करके यह नतीजे हासिल किए हैं। सीआरपीएफ और गुंडो को लाकर बलपूर्वक हमसे हमारी जीत को छीना है।
ममता बनर्जी ने कहा, ''उन्होंने बहुत गलत तरीके से हमारे साथ व्यवहार किया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि सेंट्रल फोर्स ऐसा बर्ताव करेगी। इससे पहले मैंने मनमोहन सिंह सरकार, अटल जी की सरकार देखी है, लेकिन इस तरह की तानाशाही मैंने पहले कभी नहीं देखी। इन लोगों ने सारी हदें पार की हैं। यह उनकी छवि में बहुत बड़ा धब्बा लगा है और वह अपना चेहरा दिखाने के लायक नहीं है।''
ममता को विपक्षी नेताओं ने किया फोन
ममता बनर्जी ने कहा कि सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फ़ोन किया। INDI गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी। अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आए, तो वह कल आएंगे। एक-एक करके सब आएंगे। उन्होंने कहा, '' मेरा लक्ष्य बहुत साफ है। मैं INDI गठबंधन को मज़बूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं। इसलिए आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अब एक आज़ाद पंछी हूं। मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं, लेकिन अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं..."