रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 94.53 प्रति डॉलर पर
प्रकाशित: 17-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। रुपया मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में मजबूत होता हुआ पांच पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.53 (अस्थायी) पर रहा। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका-ईरान संघर्ष में तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर हुए कूटनीतिक समझौतों के बाद वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर तत्काल खतरा काफी हद तक घट गया है।
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट ने भी डॉलर-रुपये की जोड़ी को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.69 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 94.48 से 94.71 के दायरे में कारोबार करता रहा। अंतत: यह 94.53 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 60 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर बंद हुआ था। पिछले तीन कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 132 पैसे चढ़ा है।