वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

हनुमान मंदिर में भव्य भण्डारे का आयोजन

प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। कोतवाली बंथरा की हरौनी पुलिस चौकी जहां प्रभारी तो तमाम आये लेकिन चौकी की सौन्दर्यता कराने की किसी ने भी सुधि नहीं की लेकिन वर्तमान चौकी प्रभारी श्यामजी मिश्रा जो कि हनुमानजी महाराज के अन्नय भक्त भी हैं। उन्होंने तैनाती के बाद इस चौकी का इस तरह से कायाकल्प कराया कि क्षेत्रीय जनमानस में भी चौकी प्रभारी के प्रति सराहनीय छवि बन गई है। चौकी प्रभारी श्यामजी मिश्रा ने चौकी परिसर में भव्य और सुंदर मंदिर का निर्माण भी कराया है। यह मंदिर उस स्थान पर बनाया गया जहां उबड खाबड़ और गंदगी का अम्बार लगा था। इस मंदिर में श्रीराम के परम भक्त श्रीहनुमान जी महाराज व भगवान शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना कराई गई है। इस ाढम मंगलवार को गाजे बाजे के साथ श्रीहनुमान जी महाराज व भगवान शिव की झांकी निकाली गई जो प्राचीन श्री झाणेश्वर महादेव मंदिर तक गयी।