वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सोमवती अमावस्या पर अग्रसेन गौ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोरबा, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर कनबेरी स्थित अग्रसेन गौ धाम में सोमवार को आस्था, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक गौ भक्पों ने गौ गोपाल जी के दर्शन कर गौ सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
धार्मिक आयोजन के तहत श्रद्धालुओं द्वारा 3 सवामणी दलिया, 1 सवामणी खिचड़ी, 9 तुलादान एवं करीब 25 सवामणी हरे चारे का अर्पण कर गौ माता की सेवा-अर्चना की गई। पूरे दिन गौ धाम परिसर भक्पिमय माहौल से सराबोर रहा। तुलादान,सवामणी और दीपदान के साथ पितरों को किया स्मरण,भंडारे में प्रसाद वितरणसोमवती अमावस्या को पितरों के स्मरण, तर्पण और आशीर्वाद प्राप्ति का विशेष दिन माना जाता है। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने अपने पितृदेवों की पुण्य स्मृति में गौ सेवा, तुलादान और दीपदान कर कृतज्ञता व्यक्प की तथा उनके मोक्ष और शांति की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार गौ सेवा एवं दान-पुण्य से पितर प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।शाम होते ही श्रद्धालुओं द्वारा किए गए दीपदान से गौ धाम एवं आसपास का परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
आयोजन के दौरान गौ धाम समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें खिचड़ी एवं टमाटर पदका के प्रसाद का वितरण किया गया। गौ धाम समिति ने सभी श्रद्धालुओं और गौ भक्पों का आभार व्यक्प करते हुए कामना की कि गौ माता एवं पूज्य पितरों की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखे।