वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 23 मकानों पर चला बुलडोजर

प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बलरामपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। जिले के रामचंद्रपुर क्षेत्र में प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाप बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 मकानों को हटाकर लगभग 7 एकड़ 75 डिसमिल भूमि को अतित्रढमण मुक्प कराया है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्प टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
प्रशासन द्वारा कार्रवाई से पहले व्यापक तैयारी की गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद राम नेताम के नेतृत्व में संबंधित भूमि का अभिलेखीय परीक्षण, सीमांकन और विस्तृत सर्वेक्षण कराया गया। इसके बाद अतित्रढमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लोगों को स्वेच्छा से अतित्रढमण हटाने का अवसर भी प्रदान किया गया।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पूरी कार्रवाई कानून सम्मत, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और संवेदनशीलता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए थे।निर्धारित तिथि पर राजस्व, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्प टीम की मौजूदगी में अतित्रढमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासनिक अमले की निगरानी में 23 मकानों से अवैध कब्जा हटाया गया और करीब 7.75 एकड़ शासकीय भूमि को मुक्प कराया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई।
प्रशासन ने अतित्रढमण मुक्प कराई गई भूमि को पुन: शासकीय अभिलेखों के अनुरूप सुरक्षित कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में इस भूमि का उपयोग जनहित और विकास कार्यों के लिए किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जिलेभर में शासकीय भूमि की नियमित निगरानी करने तथा अतित्रढमण के मामलों में त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी भूमि की सुरक्षा प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इस दिशा में आगे भी प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।