वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

शहडोल के विकास मे व्यापारी संघ, हमेशा नगरपालिका प्रशासन के साथ हैः लक्षमण

प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम

शहडोल (वीअ)। जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, महामंत्री प्रकाश ओचानी व अनिल रोहरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज सराफ, शानउल्ला खान, अमित बजाज एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ नगरपालिका जाकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशान्त सिंह को ज्ञापन देकर शहडोल नगर के समस्त समस्याओं एवं उसके समाधान के लिए विस्तार से चर्चा की गयी।
न्यू बस स्टैण्ड से इंदिरा चौक तक रोड चौड़ीकरण का प्रस्तावित नगरपालिका में दिया गया नोटिस 18 मीटर अपामण को व्यापारी संघ द्वारा पूर्व में तय हुआ जिला प्रशासन एवं व्यापारी संघ के साथ 16 मीटर में रोड बनाने का आग्रह किया गया, जिसमें नगरपालिका अधिकारी द्वारा 17 मीटर बनाने का आश्वासन दिया गया एवं व्यापारी संघ द्वारा यह मांग की गई कि अपामण हटाने के लिए एक सप्ताह का नोटिस दिया गया, जो पर्याप्त समय नहीं है, उसे बढ़ाकर 01 एक माह का समय दिया जाये ताकि व्यापारी एवं आम नागरिक अपना अपामण सुरक्षित तरीके से हटा लें, एवं पुन रोड को नापकर नोटिस जारी किया जाय व बरसात के दिनों में जेसीबी से किसी की बिल्डिंग व मकान ध्वस्त न किया जाय। जलभराव न्यू गांधी चौक शहडोल, पटेल नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शंकर टॉकीज, इतवारी मोहल्ला एवं अन्य स्थानों जहां बरसात के दिनों में जल भराव होता है, एवं शहर के अन्दर नालों के उपर जो भी अपामण किये हुए हैं, उसे नगरपालिका द्वारा अपामणमुक्त कराया जाये जिससे आम नागरिका एवं दुकानदारों से हर वर्षों के नुकसान को रोका जा सके। पूरे नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे सीवर लाईन के कार्य में व्यापारी संघ ने मांग की कि बरसात के दिनों में ठेकेदार से जितना कार्य हो सके, उतना ही कार्य करे, चारों तरफ खुदाई का कार्य न करें, जिससे कोई दुर्घटना न हो सके एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। बरसात के दिनों में समस्त कालोनियों में लाईट व्यवस्था दुरूस्त किया जाय। बैठक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आश्वासन किया गया कि शहडोल के विकास में व्यापारी संघ एवं समस्त व्यापारी बन्धु व गणमान्य नागरिक, शहडोल के विकास के लिए जिसमें जनता का हित हो पूरा नगरपालिका के साथ है और हमेशा रहेगा एवं व्यापारी बन्धुओं से लक्ष्मण गुप्ता द्वारा अपील की गई है कि समस्त दुकानदार अपने दुकान के सामने स्टैण्डर साईज का डस्टबीन जरूर रखें।