शेयर बाजार का जबरदस्त कमबैक: कच्चे तेल में 10% की गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी उछले
प्रकाशित: 10-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सोमवारको शेयर बाजार में आए हाहाकार के बाद मंगलवार,10 मार्च की सुबह निवेशकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग को बुझा दिया है, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा. कल जो बाजार लहूलुहान था, आज खुलते ही वहां हरियाली लौट आई है और सेंसेक्स-निफ्टी ने जबरदस्त वापसी की है.
सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल
मंगलवार को बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल गए. सेंसेक्स (SENSEX) करीब 800 अंक उछलकर 78,375 के पार ओपन हुआ, वहीं निफ्टी (NIFTY) में भी 250 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई. सुबह 9:15 बजे तक सेंसेक्स 693 अंक (0.89%) की बढ़त के साथ 78,259.91 पर और निफ्टी 190 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 24,218.40 पर कारोबार कर रहा था.
IndiGo बना टॉप गेनर शेयर
आज बाजार की रिकवरी में चुनिंदा बड़े शेयरों का अहम रोल रहा, जिससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. शुरुआती कारोबार में InterGlobe Aviation (IndiGo) करीब 3.20% की उछाल के साथ टॉप गेनर बनकर उभरा. इसके साथ ही Asian Paints (3.06%) और UltraTech Cement (2.78%) में भी शानदार खरीदारी देखने को मिली. दिग्गज कंपनी L&T, Adani Ports और Tata Steel के शेयरों ने भी 1.60% से 2% तक की बढ़त बनाकर बाजार को मजबूकती दी.
बैंकिंग सेक्टर से ICICI Bank और SBI जैसे हेवीवेट शेयर्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि ट्रंप इफेक्ट और सस्ते होते कच्चे तेल ने मार्केट के सेंटिमेंट को पूरी तरह से बदल दिया है.