शेयर बाजार खुलते ही हुआ क्रैश, सेंसेक्स 2300 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों डूबे
प्रकाशित: 09-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
भारतीय शेयर बाजार आज खुलते ही धड़ाम से गिरा. सोमवार, 9 मार्च को सुबह बाजार में मिडिल ईस्ट की जंग और ग्लोबल मार्केट के तनाव का असर साफ दिखा और देखते ही देखते सेंसेक्स-निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए. पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद निवेशकों को उम्मीद थी कि शायद आज कुछ सुधार होगा, लेकिन प्री-ओपन सेशन से ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए.
बाजार खुलते ही मचा हाहाकार
आज सोमवार, 9 मार्च को शुरुआती कारोबार में बाजार पूरी तरह क्रैश हो गया है. सुबह 9:19 बजे तक सेंसेक्स (Sensex) में करीब 2,327 अंकों (2.95%) की भारी गिरावट देखी गई, जिससे यह 76,591.35 के स्तर पर आ गिरा. वहीं, निफ्टी (Nifty 50) भी 701 अंक (2.87%) टूटकर 23,748.50 के स्तर पर पहुंच गया है.
मिडिल ईस्ट में जारी भीषण जंग और विदेशी निवेशकों की चौतरफा बिकवाली ने बाजार में 'हाहाकार' मचा दिया है, जिससे शुरुआती चंद मिनटों में ही निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपये खाक हो गए. बाजार में यह ब्लडबाथ मिडिल ईस्ट यानी ईरान-इजरायल-अमेरिका में बढ़ते तनाव की वजह से हुआ है, जिससे निवेशकों में डर का माहौल है.
पिछले हफ्ते बाजार में भारी गिरावट
शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भी बेहद खराब रहा था. शुक्रवार को सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर 78,918 पर और निफ्टी 315 अंक गिरकर 24,450 पर बंद हुआ था. पूरे हफ्ते की बात करें तो दोनों ही इंडेक्स में लगभग 3% तक की गिरावट दर्ज की गई थी. सेंसेक्स जो कभी 81,287 पर था, वह गिरकर अब 77,000 के करीब आ गया है.
विदेशी निवेशकों ने की ताबड़तोड़ बिकवाली
बाजार के गिरने की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का भारत से पैसा निकालना भी है. पिछले एक हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है. ग्लोबल मार्केट में बढ़ते रिस्क और अनिश्चितता के चलते विदेशी निवेशक अपना पैसा सुरक्षित मानकर निकाल रहे हैं, जिसका सीधा असर हमारे शेयर बाजार पर पड़ रहा है.