गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन सोसाइटी में खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 9 मजदूरों की मौत; कई घायल
प्रकाशित: 10-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
:हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए. इस हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.
हादसे की जानकारी
जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुग्राम के कापड़ीवास गांव में सोमवार (9 मार्च) देर रात हुआ. यहां ‘ग्लोबल सिग्नेचर’ नाम की एक निर्माणाधीन सोसाइटी में मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और वहां काम कर रहे कई मजदूर उसमें दब गए. हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया.
हादसे के बाद दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर हालत में मिले मजदूरों को राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 9 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. सभी मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं.
मृतकों की पहचान
पुलिस के मुताबिक मजदूरों की पहचान उनके पास मिले आई कार्ड के आधार पर की जा रही है. अब तक जिन मजदूरों की पहचान हुई है, उनमें इंद्रजी सादा (32), भागीरथ गोपी, छोटेलाल सादा (37), शिव शंकर (31), शिवकांत चौधरी (47) और मंगतराम (32) शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये मजदूर अलग-अलग काम जैसे हेल्पर, फिटर और ऑपरेटर के तौर पर वहां काम कर रहे थे. उनके आई कार्ड पर मानेसर का पता दर्ज है.
पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी पुलिस अस्पताल पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन भी जांच में जुट गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे, तभी दीवार अचानक जोरदार आवाज के साथ गिर गई और मिट्टी का बड़ा हिस्सा मजदूरों पर आ गिरा. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.