वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सीएसबी बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़ा

प्रकाशित: 23-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। निजी क्षेत्र के सीएसबी बैंक का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 150 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 119 करोड़ रुपये रहा था। सीएसबी बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर।,516 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में।,286 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय सालाना आधार पर।,041 करोड़ रुपये से बढ़कर।,287 करोड़ रुपये हो गई। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) भी 26 प्रतिशत बढ़कर 479 करोड़ रुपये हो गई।
जो एक वर्ष पहले की समान तिमाही में 379 करोड़ रुपये थी।
बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 30 जून 2026 तक सकल अग्रिम का 1.75 प्रतिशत रहीं, जो एक वर्ष पहले 1.84 प्रतिशत थीं। इससे बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया।
इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए भी पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में 0.66 प्रतिशत से घटकर 0.39 प्रतिशत रह गया।
इसके परिणामस्वरूप, प्रावधान और आकस्मिक देनदारियों के लिए किए गए प्रावधान घटकर 49 करोड़ रुपये रह गए, जो एक वर्ष पहले की समान तिमाही में 61 करोड़ रुपये थे।
बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सालाना आधार पर 21.71 प्रतिशत से घटकर 19.96 प्रतिशत रह गया।