वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ऑस्ट्रेलियाई महिला ने एक जैसी चार बच्चियों को दिया जन्म

प्रकाशित: 23-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लुइसविले (अमेरिका), (एपी)। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने एक जैसी चार बच्चियों को जन्म दिया है। चिकित्सकों ने इस गर्भावस्था को बेहद दुर्लभ बताया है।द्रींसलैंड प्रांत के रॉयल ब्रिसबेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल में 34 वर्षीय जेनिटर साउ नाआमोआना ने पिछले सप्ताह बच्चियों को जन्म दिया। उनके पहले से चार बच्चे हैं।नाआमोआना की चिकित्सक डॉ. एलेक्सा बेंडाल ने अस्पताल द्वारा जारी एक साक्षात्कार में बताया कि बच्चियां प्राकृतिक रूप से गर्भ में आईं और एक ही निषेचित अंडे के चार हिस्सों में बंटने से उनका जन्म हुआ। उन्होंने इसे अविश्वसनीय बताया।उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि प्राकृतिक रूप से इस तरह गर्भधारण की संभावना करीब डेढ़ करोड़ में से एक मामले में होती है। हमें नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले ऐसा कभी हुआ है।