वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मन की बात आकाशवाणी का एक परिवर्तनकारी और क्रान्तिकारी कार्यक्रम

प्रकाशित: 23-07-2026 | लेखक: संपादकीय टीम

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के अवसर पर यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्पाम आकाशवाणी का एक परिवर्तनकारी और क्रान्तिकारी कार्पाम बन चुका है। यह कार्यक्रम पिछले 12 वर्षों से मासिक रेडियो कार्यक्रम के रूप में प्रसारित हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न व्यक्तियों और उनके अभूतपूर्व योगदान को हर महीने पूरे देश और दुनिया के सामने रखा है। प्रसारण सेवा के एक प्रमुख स्तम्भ आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात ने शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सार्थक कार्य करने वाले व्यक्तियों की आवाज को बुलंद किया है, जिससे भारत और उसके बाहर लाखों लोगों को प्रेरणा मिली है। इससे आकाशवाणी को भी नया जीवन मिला है।
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस हर साल 23 जुलाई को मनाया जाता है। आज ही के दिन हुई थी भारतीय प्रसारण सेवा की स्थापना जो बाद में आकाशवाणी के नाम से मशहूर हुई। यह बिलकुल सच है की अपनी पहचान खोती आकाशवाणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम ने पुनर्जीवित कर नया जीवनदान दिया है। मोदी के लोकप्रिय शो मन की बात ने रेडियो की लोकप्रियता बढ़ा दी है।
23 जुलाई 1927 को भारतीय प्रसारण सेवा की स्थापना हुई थी। कालांतर में 1957 में यह आकाशवाणी के नाम से जानी गई। 98 साल के सफर में भारत की प्रसारण सेवा ने काफी उत्तार चढाव देखे है। आठवें दशक तक या यूं कहे दूरदर्शन के आगमन तक आकाशवाणी ही शिक्षा, संचार और मनोरंजन के क्षेत्र की सिरमौर थी। उस दौरान घर घर में ही नहीं अपितु हर हाथ में रेडियो था और लोग इससे चिपके रहते थे। हर प्रकार की सूचना का संवाहक था रेडियो।
-बाल मुकुन्द ओझा,
जयपुर, राजस्थान।