वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आज का राशिफल

प्रकाशित: 19-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आज का राशिफल
मेष --फालतू खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें। विवाद से बचें।
वृष --रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा।
मिथुन ---कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी।
कर्क --पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
सिंह-- वाहन व मशीनरी के कार्य में लापरवाही न करें। झंझटों में न पड़ें। अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी। विवाद न करें।
कन्या ---कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में लाभ होगा। यात्रा होगी।
तुला --परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। लाभ होगा। प्रमाद न करें।
वृश्चिक --स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
धनु --दौड़धूप अधिक रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाद न करें।
मकर --मेहनत सफल रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
कुंभ --पुराने रिश्तेदार-मित्र इत्यादि से मुलाकात होगी। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
मीन-- बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।