वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

आज का राशिफल

प्रकाशित: 03-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आज का राशिफल
मेष --रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
वृष --शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है।
मिथुन-- प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। चोट व रोग से बचें। लाभ होगा। अजनबियों पर विश्वास से हानि संभव।
कर्क --आलस्य हावी रहेगा। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। पूछ-परख रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धनार्जन होगा। आय से व्यय अधिक होंगे।
सिंह --यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। तनाव रहेगा। आलस्य रहेगा। लाभ होगा।
कन्या --झंझटों में न पड़ें। व्ययवृद्धि होगी। कुसंगति से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला --यात्रा सफल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। व्यवसाय से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।
वृश्चिक --प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। योजना फलीभूत होगी। तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
धनु-- अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।
मकर-- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। लाभ के अवसर टलेंगे। दूसरों के झगड़े में न पड़ें।
कुंभ-- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। झंझटों में न पड़ें। धन प्राप्ति सुगम होगी। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे।
मीन-- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। उन्नति होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।