वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ओजोन के नाम पर भ्रामक प्रचार करने वालो पर होगी कठोर कार्रवाई : मनोज तिवारी

प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज ओजोन के नाम पर सोनिया विहार और राम कॉलोनी में भ्रामक प्रचार कर अशांति फैलाने की कोशिशों की कड़ी निंदा की है।श्री तिवारी ने कहा, "केजरीवाल के इशारे पर उनके कार्यकर्ता और नेता सोनिया विहार और राम कॉलोनी में ओजोन के नाम पर झूठ फैलाकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोग ऐसी ही झूठ और साजिश की सोच के चलते पहले कई नुकसान भुगत चुके हैं। जनता को इनके ऐसे भ्रामक प्रचार और साजिश से सावधान रहना चाहिए। ये गैर-कानूनी हरकत है और इसपे कानून सख्त कार्रवाई ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मास्टर प्लान 2041 के लिए सुझाव दिए हैं, जिसमें राम कॉलोनी, सोनिया विहार, सभापुर, सभापुर विस्तार, चौहान पट्टी, कौशलपुरी, अनुवृत्त विहार, मिलन गार्डन, अंबे एनक्लेव, दो शहरीकृत गांव, सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप और पुलिस अकादमी सहित आसपास की कॉलोनियों में जहां यमुना जी के बाढ़ का पानी नहीं आता है, उसको ओजोन के नाम पर लगे निर्माण प्रतिबंध को हटाने की बात कही गई है। मास्टर प्लान 2021/2041 लागू होते ही यह समस्या स्वत समाप्त हो जाएगी। तब तक इसपे कोई कार्रवाई नहीं हो रही। तिवारी ने कहा, कुछ लोगों के असहयोग के चलते ही नानकसर से लोनी-ट्रोनिका सिटी के बीच जाने वाला पुश्ता मजबूत नहीं किया जा सका। प्रशासनिक उदासीनता और उचित पक्ष न रखने के कारण कई कॉलोनियों के लाखों लोग इस भ्रामक प्रचार का सामना कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, उसे तुरंत बंद करें। शीघ्र ही मास्टर प्लान 2041 लागू होगा और बीजेपी सरकार के सुझाव व प्रशासनिक समन्वय से इन कॉलोनियों से ओजोन की समस्या हट जाएगी। अशांति पैदा करने वालों के खिलाफ जल्द कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।