वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के विशाल योग शिविर में उमड़ा जनसैलाब

प्रकाशित: 21-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर आज 20 जून दिन शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में पूर्वाह्न 6 बजे से विशाल योग शिविर का आयोजन किया, योग कार्पाम की शुरुआत योग सह भरतनाट्यम नृत्य़ भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी के योग भजन एवं वन्देमातरम राष्ट्रगीत से हुआ! यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित, सशक्त, समृद्ध एवं स्वस्थ भारत के सपने को पूरा करने केलिए योग कार्पाम को पर्यावरण से जोड़कर योग एवं पर्यावरण संकल्प दिलाते हुए भाजपा युवा नेता नीरज सिंह ने योग कार्पाम को संबोधित किया, कार्पाम की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कार्पाम की स़फलता पर बधाई देते हुए राजीव मिश्र के अद्वितीय अथक प्रयास की सराहना किया! मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विशाल योग शिविर में उमड़े जन सैलाब से आह्लादित होकर कहा ऐसे कार्पाम से ही मोदी जी के स्वस्थ, समृद्धि एवं विकसित भारत के संकल्प पूरे होग़े निश्चित ही ऐसे विशाल जनजागृति और संकल्पित कार्पाम मील के पत्थर साबित होगा! उक्त कार्पाम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्म़ा पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, वरिष्ठ युवा नेता नीरज सिंह़ पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्ऱ पूर्व न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडे, विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेद़ी द्वारिकापुरी के महंत कामेश्वर पुरी सहित अनेकानेक गणमान्य व्यक्तित्व की गरिमामयी उपस्थिति रहीं नर सेवा नारायण सेवा मुहिम के नेतृत्व कर्त़ा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि ऐसे विशाल योग शिविरों के माध्यम से ट्रस्ट व्यक्ति के तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाने का वीणा उठाया है इसके अंतर्गत योग एवं पर्यावरण को विकसित और संरक्षित करने के दृष्टिगत ममता संकल्प दिलाते हुए प्रत्येक वर्ष की भाँति सवा लाख पेड़ लगाने का कार्य किया जाएगा।