दिल्ली में पकड़ा गया बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अफसर की हत्या करने वाला Mehdi, भाग रहा था फिनलैंड
प्रकाशित: 19-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दिल्ली में बांग्लादेशी स्टूडेंट Mehdi पकड़ा गया है, जो बांग्लादेश में हिंदू पुलिस अफसर को मारने के मामले में वांटेड है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने इस बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने इस बांग्लादेशी नागरिक को वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है। इस बांग्लादेशी नागरिक का पूरा नाम महदी अहमद रजा हसन है। दरअसल, महदी अहमद रजा हसन पर आरोप है कि उसने बांग्लादेश हिंसा के दौरान एक हिंदू बांग्लादेशी पुलिस अफसर की हत्या की थी। मृतक हिंदू बांग्लादेशी पुलिस अफसर का नाम संतोष चौधरी था। आरोपी भारत होते हुए फिनलैंड भागने की फिराक में था लेकिन इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे पकड़ लिया है।